Hapur एसएसवी कालेज प्रबंध समिति का 13 अप्रैल को होगा चुनाव, चुनाव दी घोषणा होते ही सरगर्मी हुई तेज

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur नगर के प्रमुख एसएसवी कालेज की प्रबंध समिति (श्री शिक्षा प्रसार समिति ) का त्रिवार्षिक चुनाव 13 अप्रैल को होगा। चुनाव को लेकर समिति ने निर्णय लिया है। चुनाव की घोषणा होते ही शहर में चुनाव को लेकर सरगर्मी शुरू हो गई है। दोनों गुट अपने अपने प्रत्याशियों का चयन […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur नगर के प्रमुख एसएसवी कालेज की प्रबंध समिति (श्री शिक्षा प्रसार समिति ) का त्रिवार्षिक चुनाव 13 अप्रैल को होगा। चुनाव को लेकर समिति ने निर्णय लिया है। चुनाव की घोषणा होते ही शहर में चुनाव को लेकर सरगर्मी शुरू हो गई है। दोनों गुट अपने अपने प्रत्याशियों का चयन करने में जुट गया है।

इनकी देखरेख में होगा चुनाव (Hapur)

श्री शिक्षा प्रसार समिति के प्रधान अशोक गुप्ता (बीमा वालों) ने बताया कि एसएसवी कालेज में श्री शिक्षा प्रसार संमिति की बैठक में हुए निर्णय के अनुसार समिति के त्रिवार्षिक चुनाव आगामी 13 अप्रैल रविवार को कालेज परिसर में सम्पन्न होंगे, जिसमें चुनाव सम्पन्न कराने के लिए डिग्री कालेज के प्राचार्य डा.नवीन सिंह को मुख्य चुनाव अधिकारी व एसएसवी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य विजय कुमार गर्ग को सह चुनाव अधिकारी बनाने का निर्णय लिया गया है।

दो ग्रुप आमने सामने लड़ते हैं चुनाव (Hapur)

बता दें कि कालेज प्रबंध समिति के चुनावों में दो ग्रुप आमने सामने चुनाव लड़ते हैं। जिसमें जनपद के अलावा अन्य जनपदों व दिल्ली के मतदाता मतदान करने के लिए आते हैं।

1026 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग (Hapur)

श्री शिक्षा प्रसार समिति के पदाधिकारी व कार्यसमिति के सदस्यों का चुनाव आगामी 13 अप्रैल को होगा। यह निर्णय सोमवार को सम्पन्न हुए समिति की बैठक में लिया गया। इस चुाव में 1026 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।

चुनाव को लेकर सरगर्मी हुई शुरू (Hapur)

श्री शिक्षा प्रसार समित के चुनाव की तिथि घोषित होते ही सरगर्मी शुरू हो गई है। दोनों गुट विभिन्न पदों पर अपने अपने प्रत्याशियों का चयन करने में जुट गए हैं। यह चुनाव शहर के प्रमुख चुनावों में से एक है। इस चुनाव को लेकर हर किसी की निगाह रहती है।

Hapur
Hapur

Add
Add

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News