Ramayana Film Update रामायण पर बन रही फ‍िल्म में रावण का किरदार निभा रहे कन्नड़ सुपरस्टार यश, शूट की चल रही तैयारी

Khabarwala 24 News New Delhi : Ramayana Film Update नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ की शूटिंग कन्नड़ सुपरस्टार यश ने शुरू कर दी है। यश इस फिल्म में रावण का रोल करेंगे साथ ही वो फिल्म के को-प्रोड्यूसर भी हैं। रणबीर और साई पल्लवी पहले ही मुंबई में अपने हिस्से की शूटिंग कर चुके हैं। […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Ramayana Film Update नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ की शूटिंग कन्नड़ सुपरस्टार यश ने शुरू कर दी है। यश इस फिल्म में रावण का रोल करेंगे साथ ही वो फिल्म के को-प्रोड्यूसर भी हैं। रणबीर और साई पल्लवी पहले ही मुंबई में अपने हिस्से की शूटिंग कर चुके हैं। ‘रामायण’ में रणबीर कपूर, राम का रोल निभाएंगे, जबकि साई पल्लवी, सीता माता का रोल करेंगी। हाल ही में एक इंटरव्यू में KGF स्टार यश ने फिल्म में रावण के किरदार पर खुलकर बात की। एक्टर ने कहा कि वो रावण का रोल करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

रावण का किरदार पसंद है (Ramayana Film Update)

यश ने बातचीत में कहा, ‘रावण का रोल मुझे काफी इंटरेस्टिंग लगता हैं। इस कैरेक्टर को करने के लिए मैं काफी एक्साइटेड हूं। अगर मुझसे रामायण में कोई और किरदार निभाने को कहा जाता तो शायद मैं मना कर देता। एक एक्टर के तौर पर रावण का किरदार करना काफी इंटरेस्टिंग है। मुझे रावण के किरदार में अलग-अलग शेड्स पसंद हैं। रावण के कैरेक्टर को कई तरीके से निभाया जा सकता है।

वॉर सीक्वेंस पर है फोकस (Ramayana Film Update)

यश ने अब अपने हिस्से की शूटिंग शुरू कर दी है। अभी शूटिंग में सबसे ज्यादा फोकस वॉर सीक्वेंस पर किया जाएगा। यह शूटिंग मुंबई के अक्सा बीच पर किया जाएगा। खबरों के अनुसार, फिल्म में रामायण के युद्ध को दिखाने की बड़े पैमाने पर तैयारी की जा रही हैं। रावण को पर्दे पर पावरफुल दिखाने के लिए अलग-अलग तरह की कोरियोग्राफी की जाएगी।

हैवी VFX का इस्तेमाल होगा (Ramayana Film Update)

ये ग्रीन पर्दे पर शूट किए गए और रियल लोकेशन किए गए फुटेजेस का कॉम्बिनेशन होगा। जिस पर हैवी VFX का इस्तेमाल किया जाएगा। इस सीन को शूट करने के लिए रणबीर यानी फिल्म के राम का होना जरूरी नहीं है क्योंकि इसमें राम और रावण का आमना-सामना नहीं है। बाकी के अन्य स्टार जो सीन के लिए जरुरी है वो यश के साथ जुड़ गए हैं।

कौन-कौन है फिल्म में (Ramayana Film Update)

फिल्म ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी सीता के रोल में हैं। रामायण का पार्ट 1 दिवाली पर 6 नवंबर 2026 को रिलीज होगा तो दूसरा पार्ट 2027 में आने की उम्मीद है। रामायण में लारा दत्ता, सनी देओल, इंदिरा कृष्णा जैसे कई बड़े स्टार भी हैं। रणबीर जल्द संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी हैं। वहीं, यश की अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ है।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News