Hapur हापुड़ में सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आकर बुजुर्ग साइकिल सवार की मौत

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur  यूपी के जनपद हापुड़ में हापुड़ देहात थाना क्षेत्र में ततारपुर तिराहे के पास ट्रक की चपेट में आकर साइकिल सवार एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन में कोहराम मच गया। क्या है पूरा […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur  यूपी के जनपद हापुड़ में हापुड़ देहात थाना क्षेत्र में ततारपुर तिराहे के पास ट्रक की चपेट में आकर साइकिल सवार एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन में कोहराम मच गया।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

जानकारी के अनुसार मोहल्ला कवि नगर निवासी बुजुर्ग दलवीर शुक्रवार की रात लगभग आठ बजे साइकिल पर सवार होकर बाबूगढ़ छावनी स्थित एक विवाह मंडप में शादी समारोह में भाग लेने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह ततारपुर तिराहे के पास पहुंचा तो ट्रक की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को लेकर मौके से फरार हो गया।

- Advertisement -

पुलिस ने जांच की शुरू (Hapur)

दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बुजुर्ग की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन में कोहराम मच गया। बताया गया कि मृतक अपने पीछे अपनी पत्नी, तीन पुत्री व एक पुत्र को छोड़ गए हैं। इनमें से एक पुत्री की शादी हो चुकी है। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

Add
Add

Hapur
Hapur

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News