Horror Crime Web Series दिमाग हिलाकर रख देगी ये हॉरर थ्रिलर सीरीज, IMDb पर मिली है 7.2 रेटिंग, ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज

Khabarwala 24 News New Delhi : Horror Crime Web Series साल 2024 में हॉरर क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज रिलीज हुई थी। आईएमडीबी पर 7.2 रेटिंग मिली है और ये सीरीज ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली तमिल सीरीज है। अच्छी बात ये है कि ओटीटी पर ये सीरीज हिंदी में भी स्ट्रीम कर रही […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Horror Crime Web Series साल 2024 में हॉरर क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज रिलीज हुई थी। आईएमडीबी पर 7.2 रेटिंग मिली है और ये सीरीज ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली तमिल सीरीज है। अच्छी बात ये है कि ओटीटी पर ये सीरीज हिंदी में भी स्ट्रीम कर रही है। इस सीरीज का नाम ‘इंस्पेक्टर ऋषि’ है। इस सीरीज में नवीन चंद्र ने इंस्पेक्टर ऋषि का रोल प्ले किया है। उनके अलावा इस सीरीज में सुनैना, कन्ना रवि, मालिनी जीवरत्नम, कुमारावेल और मीषा घोषाल समेत कई अन्य कलाकार भी हैं।

कुछ ऐसी है सीरीज की कहानी (Horror Crime Web Series)

सीरीज में पहाड़ों और जंगलों के बीच बसे गांव की कहानी दिखाई गई है। हैरानी वाली बात ये है कि आए दिन जंगलों में गांव के लोगों के सामने किसी न किसी शख्स की हत्या होती है। पुलिस जब उनसे पूछताछ करती है तो वो बस एक ही नाम लेते हैं- वनराची। वे कहते हैं कि ये सब वनराची कर रही है। वे पुलिस को बताते हैं कि वनराची जंगल की रानी थी पर अब वो भूत बनकर जंगल की रक्षा कर रही है।

जांच-पड़ताल व खौफनाक सच (Horror Crime Web Series)

इंस्पेक्टर ऋषि को वनराची की कहानी पर भरोसा नहीं होता है। वह लगातार हो रहीं हत्याओं की जांच-पड़ताल में लग जाता है। उसे लगता है कि इन सबके पीछे इंसान का हाथ है। हालांकि, जांच-पड़ताल के दौरान इंस्पेक्टर ऋषि का सामना अलौकिक शक्तियों से होता है। जंगल में उसे कुछ ऐसे कीड़े मिलते हैं, जो आदमी को मारकर उसकी लाश पर जाल बुनते हैं। इतना ही नहीं, जैसे-जैसे सीरीज आगे बढ़ती है और भी कई सारे राज निकलकर बाहर आते हैं तो सबको हिलाकर रख देते हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

Related News

Breaking News