Hapur तीन दोस्तों के बीच एक मोबाइल नें करा दी दोस्त की हत्या, पुलिस नें दों हत्या आरोपियों को किया गिरफ्तार

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur (अमजद खान) उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में सोमवार को खेत में मिलें शव के मामले में पुलिस ने पर्दाफाश कर हत्या में शामिल दों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस नें हत्यारोपियों की निशानदेही पर आलाकत्ल डंडे के टुकड़े व मृतक का मोबाइल फोन, चप्पल को बरामद किया है। मृतक […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur (अमजद खान) उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में सोमवार को खेत में मिलें शव के मामले में पुलिस ने पर्दाफाश कर हत्या में शामिल दों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस नें हत्यारोपियों की निशानदेही पर आलाकत्ल डंडे के टुकड़े व मृतक का मोबाइल फोन, चप्पल को बरामद किया है।

मृतक की मां तहरीर पर हुआ था मुकदमा दर्ज (Hapur)

मृतक की माँ नूरजहाँ नें मुकदमा दर्ज करते हुए बताया था कि, उनका बेटा साहिल मजदूरी का कार्य करता था। शनिवार की सुबह साहिल गांव के दानिश व चिराग के साथमध्य गंगनहर के पास खेलने गए थें। देर शाम तक साहिल घर नहीं लौटा तो उन्होंने दानिश सें पूछताछ की थीं। लेकिन उसनें कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जिसके बाद वह चिराग के घर पहुंची लेकिन वह भी घर सें गायब था। उसने पुलिस को सूचना दी।

पूछताछ में हत्या आरोपी नें खोला राज (Hapur)

हत्या में शामिल आरोपी चिराग नें पूछताछ में कहा कि साहिल नें उससे एक मोबाइल फोन खरीदा था।जिसके रूपये उसने नहीं दिए थें। मृतक सें फोन के रुपयों को लेकर तगादा किया गया था। मृतक ना तो फोन दे रहा था ना ही उसके रूपये दे रहा था। जिसके बाद शनिवार की शाम को वह शाहिल व दानिश को बुलाकर ठेके सें शराब खरीदी। फिर गांव वैठ और बक्सर में जंगल स्थित नहर पटरी पर तीनों नें एक साथ शराब पी।

बातों बातों में उसने मृतक साहिल सें अपना मोबाइल फोन वापस माँगा। इस पर साहिल नें गाली गलौच कर दी। इस बात सें गुस्से में आकर पास में पड़े डंडे सें साहिल के सिर पर वार कर दिया। फिर उसने साहिल की लाश को ईख के खेत में फेक दिया था। जहाँ सें उसका शव बरामद हुआ था।वही उसका साथी दानिश भी इस घटना में उसके साथ मौजूद रहा था।

क्या कहत हैं सीओ (Hapur)

इस सबंध में सीओ वरुण मिश्रा का कहना है कि, मृतक की माँ की तहरीर पर गुम होने पर पुलिस नें अपहरण की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया था। वही पुलिस नें हत्या में शामिल आरोपी चिराग पुत्र बिजेंद्र उर्फ़ संजीव और दानिश पुत्र जाकिर निवासी ग्राम बक्सर है। दोनों हत्या आरोपियों को रजापुर नहर पुलिया सें गिरफ्तार किया है।दोनों आरोपियों सें लड़की के डंडे के टुकड़े खून रक्तरंजीत, मृतक का मोबाइल फोन, चप्पल को बरामद किया है।

Hapur तीन दोस्तों के बीच एक मोबाइल नें करा दी दोस्त की हत्या, पुलिस नें दों हत्या आरोपियों को किया गिरफ्तार

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News