New Poco C75 5G Smartphone सबसे सस्ता 5G फोन लाने की तैयारी में पोको, रेडमी A4 5G का हो सकता है रीब्रैंडेड वर्जन

Khabarwala 24 News New Delhi : New Poco C75 5G Smartphone पोको ने हाल में ग्लोबल मार्केट में अपने नए स्मार्टफोन – Poco C75 को लॉन्च किया है। अब कंपनी इसी फोन के 5G वर्जन को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। फोन की लॉन्च डेट के बारे में अभी कोई जानकारी […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : New Poco C75 5G Smartphone पोको ने हाल में ग्लोबल मार्केट में अपने नए स्मार्टफोन – Poco C75 को लॉन्च किया है। अब कंपनी इसी फोन के 5G वर्जन को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

फोन की लॉन्च डेट के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई। इसी बीच 91 मोबाइल्स ने अपकमिंग पोको C75 5G मॉनिकर को MIUI ROM वेबसाइट पर देखा है। प्रोसेसर के तौर पर कंपनी इस फोन में स्नैपड्रैगन 4s जेन 2 प्रोसेसर दे रही है।

सबसे सस्ते 5G फोन्स में से एक (New Poco C75 5G Smartphone)

इस लिस्टिंग के अनुसार फोन के इंडियन वेरिएंट का मॉडल नंबर 24116PCC1I है। यह डिवाइस ऐंड्रॉयड 14 पर बेस्ड HyperOs 1 के साथ आएगा। 91 मोबाइल्स ने सूत्रों के हवाले से यह भी बताया कि फोन रेडमी A4 5G का रीब्रैंडेड वर्जन हो सकता है। यह फोन भारत के सबसे सस्ते 5G फोन्स में से एक है और इसे भारत में 20 नवंबर, 2024 को लॉन्च किया गया था।

फीचर और स्पेसिफिकेशन (New Poco C75 5G Smartphone)

कंपनी इस फोन में 6.88 इंच का LCD पैनल दे रही है। फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस एचडी+ रेजॉलूशन वाले डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 20:9 का है। इसमें कंपनी 600 निट्स तक का पीक ब्राइटनेस लेवल ऑफर कर रही है। फोन 4 जीबी रैम और 128 जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज से लैस है। फोन की मेमरी को यूजर माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ा सकते हैं।

50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा (New Poco C75 5G Smartphone)

फोटोग्राफी के लिए फोन में आपको एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए कंपनी इस फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दे रही है। फोन में दी गई बैटरी 5160mAh की है। यह बैटरी 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 3.5mm ऑडियो जैक, एफएम रेडियो और ड्यूल सिम जैसे ऑप्शन मिलेंगे। कंपनी ने भारत में इस फोन को 8499 रु की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया था।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News