Sunil Shetty Health Update जल्द ही शूटिंग सेट पर लौटने वाले हैं सुनील शेट्टी, ‘हंटर 2’ की शूटिंग के दौरान सेट पर लगी थी चोट, बताया अब कैसा है हाल

Khabarwala 24 News New Delhi : Sunil Shetty Health Update बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी जल्द ही शूटिंग सेट पर लौटने वाले हैं। सुनील शेट्टी ने बताया कि उन्हें गंभीर नहीं, बल्कि मामूली चोट लगी है। इस बीच उन खबरों को भी खारिज कर दिया कि उन्हें गंभीर चोट आई है। हाल ही में मुंबई में […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Sunil Shetty Health Update बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी जल्द ही शूटिंग सेट पर लौटने वाले हैं। सुनील शेट्टी ने बताया कि उन्हें गंभीर नहीं, बल्कि मामूली चोट लगी है। इस बीच उन खबरों को भी खारिज कर दिया कि उन्हें गंभीर चोट आई है। हाल ही में मुंबई में ‘हंटर’ सीजन 2 की शूटिंग के दौरान चोट लग गई। कई रिपोर्ट्स में बताया कि उन्हें सेट पर गंभीर चोट लगी है इसलिए उन्होंने अपना हेल्थ अपडेट दे दिया है।

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट (Sunil Shetty Health Update)

63 वर्षीय सुनील शेट्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट करते हुए बताया कि उन्हें हल्की चोट लगी है और उन्होंने उन खबरों को भी खारिज कर दिया कि उन्हें गंभीर चोट आई है। एक्टर ने अपने फैंस को आश्वस्त किया कि वह जल्द ही इस प्रोजेक्ट की शूटिंग फिर से शुरू करेंगे। सुनील शेट्टी ने एक्स पर लिखा, ‘हल्की चोट लगी है, कुछ गंभीर नहीं है। मैं बिल्कुल ठीक हूं और अगले शॉट के लिए तैयार हूं। आपके प्यार और केयर के लिए आभारी हूं।

घबराने वाली कोई बात नहीं है (Sunil Shetty Health Update)

इससे पहले कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि सुनील शेट्टी को ‘हंटर’ सीरीज के लिए एक इंटेंस फाइट सीक्वेंस के दौरान पसलियों में गंभीर चोट आई थी। यह भी बताया गया कि एक्टर की जांच के लिए सेट पर डॉक्टरों को एक्स-रे मशीन के साथ तुरंत बुलाया गया था ताकि उनकी कंडिशन का पता किया जा सके। खैर, अब खुद सुनील शेट्टी ने खुद अपना हेल्थ अपडेट देते हुए साफ कर दिया कि उन्हें हल्की चोट लगी थी और इसे लेकर कोई घबराने वाली बात नहीं है।

सुनील की अपकमिंग फिल्में (Sunil Shetty Health Update)

सुनील शेट्टी ने साल 1992 में फिल्म ‘बलवान’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने ‘मोहरा’, ‘कृष्णा’, ‘बॉर्डर’, ‘हेरा फेरी’, ‘धड़कन’ और ‘मैं हूं ना’ जैसी पॉपुलर फिल्मों में काम किया। एक्शन स्टार सुनील शेट्टी जल्द ही ‘वेलकम टू द जंगल’ और अमेजन मिनीटीवी एक्शन सीरीज ‘हंटर’ के दूसरे सीजन में नजर आएंगे। इसके अलावा उनके पास ‘हेरा फेरी 3’ फिल्म भी है। हालांकि अभी तक इसका ऑफिशियली ऐलान नहीं किया गया है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

Related News

Breaking News