Viral Dance Video भोजपुरी गाने पर विदेशी बॉयफ्रेंड को नचाया! सब बस देखते रह गए

Khabarwala 24 News New Delhi: Viral Dance Video रील बनाकर पॉपुलर होने और पैसे कमाने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। कई लोग तो सब कुछ छोड़कर सिर्फ रील बना रहे हैं। कई कपल भी सोशल मीडिया पर रील बनाकर शेयर करते हैं। इसी बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Viral Dance Video रील बनाकर पॉपुलर होने और पैसे कमाने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। कई लोग तो सब कुछ छोड़कर सिर्फ रील बना रहे हैं। कई कपल भी सोशल मीडिया पर रील बनाकर शेयर करते हैं। इसी बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की अपने विदेशी बॉयफ्रेंड को लेकर दिल्ली में मौजूद इंडिया गेट के सामने भोजपुरी गाने पर रील बना रही है।

वीडियो लाखों लोगों ने देखा (Viral Dance Video )

विदेशी लड़के को भोजपुरी गाने पर डांस करता देख सब हैरान रह गए। वीडियो को चार लाख से अधिक लोग देख चुके हैं और हजारों लोग इस वीडियो को देखने के बाद कमेंट कर अपनी प्रतिक्रियाएं दे चुके हैं। वीडियो को sanam_dancer97 नाम के अकाउंट से शेयर कर लिखा गया कि यूएसए बॉयफ्रेंड के साथ डांस।

यूजर्स कर रहे कमेंट्स (Viral Dance Video)

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि अमेरिका वाले हैं कितना जल्द कॉपी कर रहे डांस को। एक ने लिखा कि ये लोग इतनी जल्दी कैसे कॉपी कर लेते हैं, जैसे इनको सब पता रहता है। एक ने लिखा कि मुझे लगता है कि एक दिन सब लोग मिलकर अंग्रेजों से मुजरा ना करवा दें। एक अन्य ने लिखा कि इन्होंने सबको नचाया है, अब इनको नचाया जा रहा है तो मजा आ रहा है।

एक ने लिखा कि इन लोगों ने इंडिया गेट को नचनिया गेट बना दिया है। एक अन्य ने लिखा कि ये लड़की जानबूझकर ऐसा कर रही है। ऐसा करने से वह जल्दी पॉपुलर हो जाएगी। एक अन्य ने लिखा कि इंडिया गेट पर यह सब ठीक नहीं है, इस पर रोक लगाई जानी चाहिए।

हैरानी भरी निगाहों से देख रहे पर्यटक (Viral Dance Video)

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दोनों इंडिया गेट के सामने मौजूद हैं और वहीं पर भोजपुरी गाने पर डांस कर रहे हैं। दोनों के डांस को लेकर वहां मौजूद पर्यटक हैरानी भरी निगाहों से देखते नजर आए। कुछ तो इनका वीडियो भी रिकॉर्ड करने लगे। लड़की तो भारतीय थी, उसने भोजपुरी गाने पर डांस किया तो कोई हैरान नहीं हुआ लेकिन लड़का विदेशी था और वो भोजपुरी गाने पर जबरदस्त डांस कर रहा था।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News