Shah Rukh Khan Movies साल में 3 ब्लॉकबस्टर देने वाला सुपरस्टार, शाहरुख को रोमांटिक रोल करना पसंद नहीं, फेमस डायरेक्टर ने किया खुलासा

Khabarwala 24 News New Delhi : Shah Rukh Khan Movies कुछ कुछ होता है’ का राहुल हो या फिर ‘द‍िल वाले दुल्‍हन‍िया ले जाएंगे’ का राज। शाहरुख को पहचान ही रोमांटिक हीरो के तौर पर मिली है लेकिन सच तो ये है कि शाहरुख को रोमांटिक रोल करना पसंद ही नहीं है। फिल्मों में उनका […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Shah Rukh Khan Movies कुछ कुछ होता है’ का राहुल हो या फिर ‘द‍िल वाले दुल्‍हन‍िया ले जाएंगे’ का राज। शाहरुख को पहचान ही रोमांटिक हीरो के तौर पर मिली है लेकिन सच तो ये है कि शाहरुख को रोमांटिक रोल करना पसंद ही नहीं है। फिल्मों में उनका रोमांस देख फैंस उनके दीवाने हो जाते हैं। शाहरुख खान के क‍िरदारों ने हमेशा में उन्‍हें रोमांट‍िक हीरोज के लिए एक आइडल बनाया।

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, मोहब्बतें, कुछ कुछ होता है और कभी खुशी कभी गम जैसी फिल्मों के साथ, शाहरुख खान एक रोमांटिक हीरो बनकर उभरे हैं। हालांकि, फिल्म निर्माता और उनके करीबी सहयोगी निखिल आडवाणी ने हाल ही में खुलासा किया कि अभिनेता को लव स्टोरीज से नफरत करते हैं। किसी के लिए भी ये बात काफी हैरान करने वाली है, क्योंकि उन्हें तो रोमांस के बादशाह कहा जाता है।

शाहरुख को पसंद है फ्लॉप फिल्म (Shah Rukh Khan Movies)

साइरस सैज के साथ एक इंटरव्यू में, निखिल ने बताया, ‘शाहरुख और मैं कई बार इस बारे में बात करते थे कि ‘करण और आदि सिर्फ लव स्टोरीज बनाते हैं। चलो कुछ अलग करते हैं। शाहरुख को लव स्टोरीज से नफरत है। उन्हें किंग खान और किंग ऑफ रोमांस कहा जाता है। दिल से पसंदीदा फिल्म है। वह हमेशा अपनी पसंदीदा फिल्मों के सीक्वेंस के बारे में बात करते रहते हैं। जैसे हे राम और डर। उन्हें अपनी फिल्म राम जाने भी बहुत पसंद है, जिसमें उन्होंने हेडबैंड पहना है।

शाहरुख खान को ‘थ्रिल’ पसंद है (Shah Rukh Khan Movies)

आगे फिल्म निर्माता ने अपनी बात रखते हुए कहा, ‘शाहरुख खान की एक आदत थी। हर बार, जब करण या आदि उन्हें कोई नया गाना सुनाते और स्विट्जरलैंड में शूटिंग की योजना बताते, तो वह हमेशा वापस आकर दूसरी फिल्म को बेहतर बताते। वह हमेशा ऐसा करते थे। निखिल ने कहा कि शाहरुख खान को ‘थ्रिल’ पसंद है और उन्हें कुछ फिल्मों में ‘थ्रिल क्रेडिट’ भी मिलता है। जब आप पठान और जवान देखते हैं, तो उन्हें थ्रिल्स के लिए क्रेडिट मिलता है।

अपनी अगली फिल्म की तैयारी (Shah Rukh Khan Movies)

फिल्म की शुरुआत में, उन्हें थ्रिल्स के लिए क्रेडिट मिलता है। उन्होंने इसे कोरियोग्राफ किया था। बता दें कि शाहरुख खान इन दिनों अपनी अगली फिल्म की तैयारी कर रहे हैं। सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सुहाना खान भी लीड रोल में नजर आने वाली हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख फिल्म में एक माफिया किंगपिन की भूमिका निभाएंगे और सुहाना उनकी मेंटी की भूमिका में होंगी। मुनज्या फेम अभय वर्मा का अहम रोल हैं और अभिषेक विलेन की भूमिका निभाएंगे।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News