Nothing Phone 2a Community Edition नथिंग ने बना ली है मार्केट में अलग पहचान, अंधेरे में चमकने वाले बैक पैनल के साथ 30 अक्टूबर को होगा लान्च

Khabarwala 24 News New Delhi : Nothing Phone 2a Community Edition कार्ल पेई का ब्रांड Nothing ने स्मार्टफोन मार्केट में अपनी अलग पहचान बना ली है। अब खबर है कि नथिंग 30 अक्टूबर को एक नया फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। यह फोन Nothing Phone 2a कम्युनिटी एडिशन है। Nothing Phone 2a […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : Nothing Phone 2a Community Edition कार्ल पेई का ब्रांड Nothing ने स्मार्टफोन मार्केट में अपनी अलग पहचान बना ली है। अब खबर है कि नथिंग 30 अक्टूबर को एक नया फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। यह फोन Nothing Phone 2a कम्युनिटी एडिशन है। Nothing Phone 2a Community Edition के लिए ब्रांड ने डिज़ाइन, वॉलपेपर और पैकेजिंग के लिए आइडिया कम्युनिटी से लिए हैं। अब नथिंग ने घोषणा की है कि वह 30 अक्टूबर को स्मार्टफोन लॉन्च करेगा।

ग्रीन कलर हाईलाइट करेगी (Nothing Phone 2a Community Edition)

जहां तक ​​नए फोन की बात है तो यह सामान्य फोन 2ए जैसा दिखता है। जो चीज़ नए कम्युनिटी एडिशन को फोन 2a से अलग करती है, वह है अंधेरे में चमकने वाला बैक पैनल। आप गे कि डिवाइस को नए वॉलपेपर और नई पैकेजिंग मिलेगी जो डिवाइस के Neo ग्रीन कलर को हाईलाइट करेगी।

डेवलपमेंट मार्च में शुरू हुआ (Nothing Phone 2a Community Edition)

नथिंग फोन 2a कम्युनिटी एडिशन का डेवलपमेंट मार्च में शुरू हुआ। यूजर्स से फोन 2ए के लेकर डिज़ाइन बनाने के लिए कहा गया और यह छह महीने तक चला। पहला स्टेप में हार्डवेयर डिज़ाइन पर फोकस था, दूसरे में वॉलपेपर, तीसरे में नए फोन के लिए पैकेजिंग और आखिर में मार्केटिंग कैंपेन को डिज़ाइन किया गया।

कीमत और स्पेसिफिकेशन (Nothing Phone 2a Community Edition)

फोन 2a का बेस 8GB + 128GB रैम और स्टोरेज मॉडल भारत में 23,999 रुपये में लॉन्च हुआ। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंशन 7200 प्रो SoC पर चलता है और इसमें 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (1,080×2,412 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले है। इसमें पीछे की तरफ 50 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा है और 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। हैंडसेट में IP54-रेटेड बिल्ड है।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News