Redmi Note 14 Series रेडमी के वाटरप्रूफ फोन 50 MP AI कैमरा के साथ आ रहे, दो वेरिएंट के बिलकुल नए डिज़ाइन

Khabarwala 24 News New Delhi : Redmi Note 14 Series  सीरीज के फोन की लॉन्च टाइमलाइन भी दी है। सटीक मॉडल की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन अटकलें हैं कि वेनिला रेडमी नोट 14, एक नोट 14 प्रो और एक नोट 14 प्रो+ हैंडसेट होगा। कंपनी ने दो वेरिएंट के डिज़ाइन को भी […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Redmi Note 14 Series  सीरीज के फोन की लॉन्च टाइमलाइन भी दी है। सटीक मॉडल की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन अटकलें हैं कि वेनिला रेडमी नोट 14, एक नोट 14 प्रो और एक नोट 14 प्रो+ हैंडसेट होगा।

कंपनी ने दो वेरिएंट के डिज़ाइन को भी टीज किया है और उनकी बिल्ड क्वालिटी के बारे में भी जानकारी दी है। नई नोट सीरीज Redmi Note 13 5G सीरीज की जगह लेगी।

लॉन्च और डिज़ाइन (Redmi Note 14 Series)

Redmi ने एक Weibo पोस्ट में Note 14 सीरीज के अपकमिंग लॉन्च को टीज़ किया है। पोस्ट में शेयर किए गए पोस्टर के अनुसार हैंडसेट को “अगले हफ्ते” चीन में लॉन्च करने की पुष्टि की गई है। इससे पता चलता है कि लाइनअप का लॉन्च 23 सितंबर से 29 सितंबर के बीच किया जाएगा।

प्री-रिजर्वेशन उपलब्ध (Redmi Note 14 Series)

रेडमी नोट 14 सीरीज का फोन चीन में Xiaomi की चीन वेबसाइट के साथ-साथ जेडी मॉल और टीएमएल जैसी ई-शॉपिंग साइटों के माध्यम से प्री-रिजर्वेशन के लिए उपलब्ध होगा। लाइनअप में बेस, प्रो और प्रो+ वेरिएंट शामिल होने की उम्मीद है। रेडमी नोट 14 सीरीज के प्रमोशनल पोस्टर में घुमावदार किनारे के साथ गोलाकार रियर कैमरा मॉड्यूल दिखाई दे रहा है।

वाटर रेजिस्टेंस फीचर (Redmi Note 14 Series)

आधिकारिक पोस्ट में रेडमी नोट 14 सीरीज को वाटर रेजिस्टेंस के साथ टीज किया गया है। इस बीच, एक वरिष्ठ अधिकारी ने हाल ही में पुष्टि की है कि लाइनअप में हैंडसेट को धूल और पानी से बचाने के लिए IP68-रेटेड बिल्ड मिलेगा।

ट्रिपल रियर कैमरा (Redmi Note 14 Series)

रेडमी नोट 14 फोन हैंडसेट में 50-मेगापिक्सल OIS कैमरे मिलेंगे। आने वाले स्मार्टफोन में से एक में एआई कैमरा फीचर मिलने की भी खबर है। पिछले लीक से पता चलता है कि Redmi Note 14 Pro में स्नैपड्रैगन 7s Gen 3 SoC, 1.5K डिस्प्ले और 50-मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा मिल सकता है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

Related News

Breaking News