Viral Video बेटा फौज से लौटा , देखते ही नाचने लगी मां, देखने वाले भी हो गए भावुक!

Khabarwala 24 News New Delhi: Viral Video मां और बेटे का प्यार ही कुछ अलग होता है। बेटा कितना भी बड़ा हो जाए, मां के लिए वो उतना ही प्यारा होता है। खासतौर पर अगर वो अपने बेटे को काफी दिन दूर रहने के बाद देखे, तो वो इतनी भावुक हो जाती है कि उसे […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Viral Video मां और बेटे का प्यार ही कुछ अलग होता है। बेटा कितना भी बड़ा हो जाए, मां के लिए वो उतना ही प्यारा होता है। खासतौर पर अगर वो अपने बेटे को काफी दिन दूर रहने के बाद देखे, तो वो इतनी भावुक हो जाती है कि उसे समझ ही नहीं आता कि क्या करे? इस वीडियो में भी एक मां ऐसा ही करती हुई दिख रही है।

आप भी हो जाएंगे इमोशनल (Viral Video)

जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें आप देखेंगे कि बेटे को जैसे ही मां ने सेना की वर्दी में देखा, वो उसकी टोपी अपने सिर पर लगाकर नाचने लगी। मां-बेटे के इस भावुक वीडियो को देखकर आप भी इमोशनल हो जाएंगे। यही तो अपने देश की खूबसूरती है कि यहां देश की सेवा के लिए जब बेटा जाता है, तो मां नाच-गाकर उसका स्वागत करता है।

वर्दी में बेटे को देख झूम उठी मां (Viral Video)

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मां अपने बेटे की टोपी को अपने सिर पर लगाकर वो ढोल की थाप पर नाच रही है। उसका बेटा सेना की वर्दी में खड़ा था, उसे देखकर मां इतनी खुश होकर नाच रही है कि बेटा उन्हें देखकर इमोशनल हो गया। ऐसे में मां उसे खींचकर गले लगा लेती है। ये वीडियो वाकई काफी भावुक कर देने वाला है और वहां मौजूद लोग भी इस दृश्य को देखकर भावुक हो रहे हैं।

भाई शेर रोते नहीं… (Viral Video)

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर vile.n2443 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 19.6 मिलियन यानि 1.9 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं, जबकि 27 लाख से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है। वीडियो पर कमेंट करते हुए यूज़र्स ने लिखा है- भाई शेर कभी रोते नहीं हैं। एक अन्य यूज़र ने लिखा- मां कितनी खुश है देखो !

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News