Aishwarya-Aaradhya Bachchan Viral Video फिर वायरल हुआ दुबई एयरपोर्ट से Aishwarya-Aaradhya का वीडियो, यूजर्स ने पूछा बस यहीं सवाल

Khabarwala 24 News New Delhi: Aishwarya-Aaradhya Bachchan Viral Video बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन को अक्सर उनकी बेटी आराध्या के साथ देखा जाता है। ऐश्वर्या जब भी कहीं जाती हैं, तो आराध्या को साथ लेकर ही जाती हैं। शायद ही कभी ऐसा होता होगा कि ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या के बिना कहीं गई हों। इस […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Aishwarya-Aaradhya Bachchan Viral Video बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन को अक्सर उनकी बेटी आराध्या के साथ देखा जाता है। ऐश्वर्या जब भी कहीं जाती हैं, तो आराध्या को साथ लेकर ही जाती हैं।

शायद ही कभी ऐसा होता होगा कि ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या के बिना कहीं गई हों। इस वक्त ऐश्वर्या को फिर से उनकी बेटी के संग देखा गया है। दोनों मां-बेटी का दुबई एयरपोर्ट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद यूजर्स ने सवालों की बारिश कर दी है।

ऐश्वर्या बेटी आराध्या के साथ नजर आईं (Aishwarya-Aaradhya Bachchan Viral Video)

इंटरनेट पर ऐश्वर्या और आराध्या का एक वीडियो सामने आया है, जिसे दुबई एयरपोर्ट का बताया जा रहा है। इस वीडियो में ऐश्वर्या हमेशा की तरह अपनी खूबसूरती से लोगों का दिल जीत रही हैं। वीडियो में ऐश्वर्या के साथ उनकी बेटी आराध्या भी है और वो भी खूब खुश नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर जहां लोग ऐश्वर्या पर खूब प्यार लुटा रहे हैं, तो वहीं आराध्या के लिए बस एक ही बात पूछ रहे हैं।

पूछा बस ये सवाल (Aishwarya-Aaradhya Bachchan Viral Video)

दरअसल, इस वीडियो पर यूजर्स का एक ही सवाल है कि आराध्या स्कूल नहीं जाती? एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट किया कि क्या आराध्या का स्कूल मिस नहीं हुआ? दूसरे यूजर ने लिखा कि क्या वो स्कूल नहीं जाती? तीसरे यूजर ने लिखा कि आराध्या का स्कूल मिस नहीं हो रहा क्या? एक और यूजर ने लिखा कि स्कूल भी तो होगा या हमेशा छुट्टी मिल जाती है। इस वीडियो पर ज्यादातर लोगों के यही कमेंट्स हैं।

SIMAA अवॉर्ड्स के लिए ऐश्वर्या दुबई पहुंची (Aishwarya-Aaradhya Bachchan Viral Video)

गौरतलब है कि आराध्या को हमेशा ऐश्वर्या के साथ ही देखा जाता है। अभिनेत्री जहां भी जाती हैं अपनी बेटी को साथ लेकर ही जाती हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो दुबई का है। जी हां, ऐश्वर्या SIMAA अवॉर्ड्स के लिए दुबई गई हैं। हालांकि कुछ हो लेकिन ऐश्वर्या और आराध्या दोनों साथ में हमेशा ही बेहद खूबसूरत लगती हैं।

खबरें निकलती हैं झूठी (Aishwarya-Aaradhya Bachchan Viral Video)

गौर करने वाली बात है कि पिछले कुछ दिनों से ऐश्वर्या और अभिषेक के अलग होने की खबरें आ रही हैं। हालांकि हर बार ये खबरें झूठी साबित हो जाती हैं। अंदाजा तो यहां तक भी लगाया जा रहा है कि ऐश्वर्या कथित तौर पर अभिषेक से अलग रह रही हैं, लेकिन सच्चाई क्या है ये कोई नहीं जानता। वहीं, कपल के फैंस हमेशा यही दुआ करते हैं कि वो हमेशा साथ रहें और खुश रहें। इस खबरों के बीच कई बार कपल के साथ के वीडियो भी सामने आए हैं, जो इन खबरों को झूठा साबित करते हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News