Hapur गैस कैप्सूल से गांजा तस्करी का बड़ा मामला उजागर, पुलिस ने पकड़े शातिर तस्कर

Khabarwala 24 News Hapur:(अमजद खान) Hapur एंटी नारकोटिक्स टाॅक्स फोर्स और सिंभावली पुलिस की संयुक्त टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर बक्सर कट से पहले गैस के कैप्सूल में आंध्र प्रदेश से तस्करी कर लाया जा रहा करोड़ों रुपये का पांच सौ किलो अवैध गांजा बरामद किया है। क्या है पूरा मामला (Hapur) पुलिस के […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur:(अमजद खान) Hapur एंटी नारकोटिक्स टाॅक्स फोर्स और सिंभावली पुलिस की संयुक्त टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर बक्सर कट से पहले गैस के कैप्सूल में आंध्र प्रदेश से तस्करी कर लाया जा रहा करोड़ों रुपये का पांच सौ किलो अवैध गांजा बरामद किया है।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

पुलिस के अनुसार थाना एएनटीएफ जनपद मेरठ व थाना सिम्भावली पुलिस संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि इंडेन गैस सप्लाई में इस्तेमाल होने वाले कैप्सूल में छिपाकर गांजा लाया जा रहा है। इस अवैध गांजा की सप्लाई एन.सी.आर. क्षेत्र में की जाती है। इस सूचना पर पुलिस टीम तलाश में जुट गई। गाजियाबाद से मुरादाबाद की ओर जाने वाले मार्ग पर बक्सर कट के पास एक कैप्सूल खड़ा मिला। सीओ वरुण ने बताया कि टीम ने पांच सौ किलो अवैध गांजा बरामद किया है। जिसकी कीमत करोड़ों रुपये में है।

यह किया गया बरामद (Hapur)

पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी कस्बा व थाना डिडौली जनपद अमरोहा निवासी वकील है।

एनसीआर क्षेत्र में करते थे सप्लाई (Hapur)

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी आंध्र प्रदेश से गांजा की तस्करी कर एनसीआर क्षेत्र में सप्लाई करते थे। आरोपी से पूछताछ करने पर महत्वपूर्ण जानकारी मिली हैं, जिनके बारे में जांच की जा रही है।

शातिर तरीके से करते थे गांजा तस्करी (Hapur)

पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी शातिर गांजा तस्कर है। तस्करी करने के लिए वह तरह तरह के तरीके अपनाते हैं। इस बार उन्होंने गांजा तस्करी के लिए गैस के कप्सूल का इस्तेमाल किया, ताकि किसी को शक न हो, लेकिन उनकी चालाकी पुलिस के सामने नहीं चली।

 

 

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News