Girl Viral Video मौत के मुंह से मां को बचा लाई बहादुर बच्ची, खतरनाक हादसे में ऑटो के नीचे दब गई थी महिला

Khabarwala 24 News New Delhi: Girl Viral Video कर्नाटक के मंगलुरु का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बच्ची की बहादुरी दिखाई दे रही है। बच्ची ने अपनी मां को बचाने के लिए ऑटोरिक्शा तक उठा लिया। एक दुर्घटना के बाद ये ऑटो रिक्शा पलट गया था। […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Girl Viral Video कर्नाटक के मंगलुरु का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बच्ची की बहादुरी दिखाई दे रही है। बच्ची ने अपनी मां को बचाने के लिए ऑटोरिक्शा तक उठा लिया। एक दुर्घटना के बाद ये ऑटो रिक्शा पलट गया था। घटना का वीडियो बेहद हैरान करने वाला और डरावना है लेकिन बच्ची की वजह से लोग इस वीडियो को खूब देख रहे हैं।

रिक्शा उठाने में हुई कामयाब (Girl Viral Video)

Girl Viral Video वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक अनियंत्रित ऑटो रिक्शा एक के ऊपर पलट गया। रिक्शा में कई लोग सवार थे। महिला की बेटी भी पास में मौजूद थी। जब बेटी ने देखा कि मां के ऊपर रिक्शा पलट गया तो उसने भारी ऑटो रिक्शा को उठाने की कोशिश की। ना सिर्फ उसने उठाने की कोशिश की बल्कि अन्य की मदद से तुरंत रिक्शा उठाने में कामयाब भी हो गई।

बेटी के साथ सड़क पार कर रही थी बेटी (Girl Viral Video)

Girl Viral Video बताया जा रहा है कि यह घटना तब हुई जब एक ऑटोरिक्शा सड़क पार कर रही एक महिला से टकरा गया और पलट गया। महिला अपनी बेटी को ट्यूशन क्लास से लेने के लिए सड़क पार कर रही थी, तभी यह हादसा हुआ। बच्ची ना सिर्फ अपनी मां को बचाने में सफल रही, बल्कि ड्राइवर और यात्री को बाहर निकलने में मदद की। एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो शेयर कर लिखा कि ये लड़की वाकई तारीफ की हकदार है।

यूजर्स ने किए कमेंट्स (Girl Viral Video)

Girl Viral Video सोशल मीडिया पर इस लड़की की जमकर तारीफ हो रही है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि बच्ची ने मां को बचा तो लिया लेकिन मुझे उसकी मां ही गलत नजर आ रही हैं। एक अन्य ने लिखा कि बच्ची को सलाम है लेकिन मां को इस बात की ट्रेनिंग दी जानी चाहिए कि सड़क कैसे पार करते हैं। एक अन्य ने लिखा कि इस शेरनी को राष्ट्रपति महोदय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाना चाहिए।

Girl Viral Video एक अन्य ने लिखा कि लड़की को जितनी प्रशंसा मिल सकती है, वह उसकी हकदार है। एक ने लिखा कि एक तरफ जहां लोग असहाय महसूस कर रोने लगते हैं, वहीं इस बच्ची ने मां को बचाने के लिए रिक्शा तक को उठा लिया। एक अन्य ने लिखा कि उसकी तारीफ तो बनती है, उस लड़की ने खड़े होकर वीडियो देखने और रिकॉर्ड करने की बजाय पहले मदद करने के बारे में सोचा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News