Hapur महिला अधिवक्ता के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग, टैक्स बार एसोसिएशन ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur हापुड़ टैक्स बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्यों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। जिसमें कासगंज में महिला अधिवक्ता का अपहरण कर हत्या की वारदात को लेकर रोष व्यक्त किया। हत्यारों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी, मृतक अधिवक्ता के परिजन को एक करोड़ रुपये की सहायता राशि दिए […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur हापुड़ टैक्स बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्यों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। जिसमें कासगंज में महिला अधिवक्ता का अपहरण कर हत्या की वारदात को लेकर रोष व्यक्त किया। हत्यारों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी, मृतक अधिवक्ता के परिजन को एक करोड़ रुपये की सहायता राशि दिए जाने की मांग की है।

ज्ञापन में क्या कहा (Hapur)

टैक्स बार एसोसिएशन के महासचिव मुनेंद्र कुमार ने ज्ञापन में बताया कि कासगंज की महिला अधिवक्ता मोहिनी तोमर की निर्मम हत्या की टैक्स बार एसोसिएशन घोर निंदा करती है और महिला अधिवक्ता के हत्यारों को अतिशीघ्र गिरफ्तार कर सख्त सख्त से सजा दिलाई जाए। महिला अधिवक्ता के परिजन को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दिलाई जाए। जिस प्रकार प्रदेश में अधिवक्ताओं की हत्या की जा रही है और प्रशासन अधिवक्ताओं के साथ हो रही घटनाओं को रोक नहीं पा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से प्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की है।

यह रहे मौजूद (Hapur)

इस अवसर पर संजीव त्यागी, दीपक चौहान, राहुल सैनी, रीतेश कुमार, आशुतोष सिंघल, रुपक समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News