CLOSE

Ganesh Chaturthi 2024 बप्पा की घर में स्थापना करना चाहते हैं तो जान लें यह नियम

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Ganesh Chaturthi 2024 गणेश चतुर्थी का पर्व साल 2024 में 7 सितंबर, शनिवार के दिन से शुरु हो रहा है। दस दिनों तक चलने वाले इस पर्व को पूरे देश में धूम-धाम और हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दौरान बप्पा को घर लाया जाता है और उन्हें घर मे विराजमान किया जाता है। इस दौरान नियम का पालन करना बहुत जरुरी होता है।

क्या हैं गणेश स्थापना के नियम- (Ganesh Chaturthi 2024)

दिशा का रखें ख्याल (Ganesh Chaturthi 2024)

बप्पा में घर लाते समय उनको सही स्थान पर बैठाना या विराजमान करना बहुत जरुरी होता है। इसीलिए गणेश जी को हमेशा उत्तर दिशा में स्थापित करें। इस दिशा को बेहद शुभ माना गया है।

साफ-सफाई का रखें विशेष ख्याल (Ganesh Chaturthi 2024)

दिशा के साथ-साथ बप्पा को स्थापित करते समय पवित्रता का ध्यान रखें। बप्पा को साफ और स्वच्छ जगह पर विराजमान करें। विराजमान करने से पहले स्थान को गंगाजल से पवित्र जरुर करें।

- Advertisement -

सात्विक भोजन (Ganesh Chaturthi 2024)

पवित्रता केवल स्थान की ही नहीं बल्कि आहार की भी होनी चाहिए। इस दौरान घर में केवल सात्विक भोजन ही बनाएं और भोजन का भोग बप्पा को दिन में 3 बार लगाएं। इस बात का विशेष ख्याल रखें की बप्पा को मोदक अति प्रिय हैं इसलिए उनके भोग में मोदक को जरुर शामिल करें.

खंडित ना हो मूर्ति (Ganesh Chaturthi 2024)

बप्पा को घर लाने समय या उनकी मूर्ति खरीदते समय इस बात पर विशेष ध्यान दें कि उनकी मूर्ति खंडित ना हो। खंडित मूर्ति की पूजा करना वर्जित होता है।

रखें रंग का ख्याल (Ganesh Chaturthi 2024)

बप्पा को रंग रंग अति प्रिय है इसीलिए इस बात ध्यान रखें कि बप्पा को लाल या उसे मिले जुले रंग के वस्त्र पहनाएं, साथ ही उन्हें लाल रंग के फूल अर्पित करें।

- Advertisement -

पूजा समय पर करें (Ganesh Chaturthi 2024)

भगवान गणेश का जन्म मध्य काल के दौरान हुआ था इसीलिए मध्याह्न के समय को गणेश पूजा के लिये ज्यादा उपयुक्त माना जाता है।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि Khabarwala 24 News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-