Hapur दिव्यांग पत्नी को मायके में छोड़ पति ने रचाई दूसरी शादी

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में छत से गिरकर दिव्यांग हो गई पत्नी को मायके में छोड़कर पति ने दूसरी शादी रचा ली है। जानकारी होने पर ससुराल पहुंची दिव्यांग महिला को मारपीट कर ससुरालियों ने घर से निकाल दिया और जान से मारने की […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में छत से गिरकर दिव्यांग हो गई पत्नी को मायके में छोड़कर पति ने दूसरी शादी रचा ली है। जानकारी होने पर ससुराल पहुंची दिव्यांग महिला को मारपीट कर ससुरालियों ने घर से निकाल दिया और जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव गांव भोवापुर की रहने वाली महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।जिसमें बताया गया कि नोएडा सेक्टर 113 के रहने वाले युवक से करीब आठ साल पहले परिजन ने महिला की हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी। शादी के कुछ समय बाद आपसी झगड़े के चलते महिला अपने पति के साथ मायके में आई थी। उसी दौरान छत से गिर कर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके बाद शरीर में काम करना बंद कर दिया और दिव्यांग जैसी स्थिति हो गई है।

मारपीट कर जान से मारने की दी धमकी (Hapur)

महिला का आरोप है कि पति घायल पत्नी और पुत्री को छोड़कर वापस गांव लौट गया और इलाज भी नहीं कराया। पिछले करीब 5 वर्षों से महिला अपने पिता के घर रहकर अपना इलाज कर रही है। महिला ने बताया कि पति ने दूसरी महिला से शादी भी कर ली है। पीड़ित महिला ने एक दो बार ससुराल जाकर बातचीत करने का प्रयास किया, तो पति, जेठ, ससुर ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। परेशान होकर महिला ने कानून का सहारा लिया है।

पुलिस ने मामले की जांच की शुरू (Hapur)

थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडे ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी पति हरेंद्र, जेठ धर्मेंद्र,जितेंद्र और ससुर जीतू के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई है।

Hapur दिव्यांग पत्नी को मायके में छोड़ पति ने रचाई दूसरी शादी Hapur दिव्यांग पत्नी को मायके में छोड़ पति ने रचाई दूसरी शादी Hapur दिव्यांग पत्नी को मायके में छोड़ पति ने रचाई दूसरी शादी Hapur दिव्यांग पत्नी को मायके में छोड़ पति ने रचाई दूसरी शादी Hapur दिव्यांग पत्नी को मायके में छोड़ पति ने रचाई दूसरी शादी Hapur दिव्यांग पत्नी को मायके में छोड़ पति ने रचाई दूसरी शादी Hapur दिव्यांग पत्नी को मायके में छोड़ पति ने रचाई दूसरी शादी Hapur दिव्यांग पत्नी को मायके में छोड़ पति ने रचाई दूसरी शादी

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News