व्याख्यानमाला में स्वस्थ स्त्री स्वस्थ राष्ट्र पर की चर्चा

खबरवाला24 न्यूज: हापुड़ प्रसूति एवं स्त्री रोग सोसायटी (होग्स) के तत्वावधान में रविवार को गढ़ रोड पर स्थित मनोहर रीजेंसी में स्वस्थ स्त्री स्वस्थ राष्ट्र पर एक व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए चिकित्सकों ने अपना व्याख्यान दिया। कई सत्रों में यह व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

खबरवाला24 न्यूज: हापुड़ प्रसूति एवं स्त्री रोग सोसायटी (होग्स) के तत्वावधान में रविवार को गढ़ रोड पर स्थित मनोहर रीजेंसी में स्वस्थ स्त्री स्वस्थ राष्ट्र पर एक व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए चिकित्सकों ने अपना व्याख्यान दिया। कई सत्रों में यह व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य डाक्टर सरोजनी अग्रवाल मुख्य अतिथि रहीं। जबकि डाक्टर अर्चना वर्मा और डाक्टर रूकमा इदनानी विशिष्ठ अतिथि रहीं। व्याख्यानमाला में प्रेग्नेंसी में इंसुलिन से इलाज, लड़कियों का खानपान, जेनाइटल, टीबी प्रेग्नेंसी का इलाज, प्रसव के दौरान ब्लड प्रेशर कम होना, प्रेग्नेंसी में इंफेक्शन आदि पर प्रदेश की वरिष्ठ महिला चिकित्सकों ने अपने-अपने पक्ष रखें। व्याख्यानमाला का शुभारंभ डाक्टर अंजना सक्सेना ने सभी डेलिगेटस का स्वागत किया।

होग्स की अध्यक्षा डाक्टर प्रोफेसर आशा मिश्रा ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष होग्स पहले भी करता रहा है और आगे भी करता रहेगा। उपाध्यक्ष डाक्टर नीता शर्मा, डाक्टर विमलेश शर्मा, डाक्टर रेनू बंसल ने बाहर से आए सभी चिकित्सकों के व्याख्यान कराए। इस कार्यक्रम में डाक्टर अनीता राजोरिया, डाक्टर रचना चौधरी, डाक्टर अर्चना शर्मा, डाक्टर कनिका गुप्ता, डाक्टर प्रियंका गर्ग, डाक्टर तमकीन खान, डाक्टर भारती माहेश्वरी, डाक्टर अर्चना वर्मा, डाक्टर माला श्रीवास्तव, डाक्टर विनीता दिवाकर ने अपने व्याख्यान प्रस्तुत कए और सभी महिला चिकित्सकों ने अपने विभिन्न विषयों पर पक्ष साझा किए।

होग्स की सचिव डाक्टर अंशिका अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किए।

इस अवसर पर डाक्टर दीपशिखा गोयल, डाक्टर उमा शर्मा, डाक्टर नमिता अग्रवाल, डाक्टर शोभा प्रकाश, डाक्टर रेखा शर्मा, डाक्टर ममता त्यागी, डाक्टर ज्योति सेंगर, डाक्टर पूनम मनी, डाक्टर कल्पना कुमार, डाक्टर चिंकी शर्मा, डाक्टर रेनू सिंघल, डाक्टर अल्पना बंसल, डाक्टर सीमा वर्षाने, डाक्टर आशू त्यागी, डाक्टर रितू जैन, डाक्टर आशू त्यागी आदि मौजूद रहीं।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News