Best Selling Car of India भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनीं Tata Punch, दूसरे पायदान पर खिसकी Maruti Suzuki Wagon R

Khabarwala 24 News New Delhi : Best Selling Car of India अक्सर लोग अपना बजट देखकर कार खरीदते हैं, लेकिन अब कीमत के साथ सेफ्टी का भी ध्यान किया जाने लगा है। टाटा पंच, एक 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग कार है, जो अब भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है। इसने मारुति […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : Best Selling Car of India अक्सर लोग अपना बजट देखकर कार खरीदते हैं, लेकिन अब कीमत के साथ सेफ्टी का भी ध्यान किया जाने लगा है। टाटा पंच, एक 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग कार है, जो अब भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है। इसने मारुति सुजुकी वैगन आर जैसी कार को पछाड़कर पहले पायदान पर कब्जा जमाया है। वैगन आर दूसरी नंबर पर आ गई है, जबकि तीसरे स्थान पर हुंडई क्रेटा है।

हाई सेफ्टी फीचर्स लैस (Best Selling Car of India)

टाटा पंच हाई सेफ्टी फीचर्स के लिए काफी मशहूर है, इसलिए इसकी तगड़ी डिमांड देखी जा रही है। यह न केवल टाटा की सबसे सस्ती एसयूवी कार है, बल्कि देश की सबसे सस्ती एसयूवी कारों में भी शामिल है। भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार का तमगा मारुति सुजुकी वैगन आर के पास था। हालांकि, अब टाटा पंच ने खिताब अपने नाम किया है।

टाटा पंच बनी नंबर 1 (Best Selling Car of India)

टाटा पंच बिक्री के मामले में देश की नंबर 1 कार है। 2024 में जनवरी और जुलाई के बीच टाटा पंच की करीब 1.26 लाख यूनिट बिकी हैं। यह इंडिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है। यह न केवल किफायती बजट बल्कि क्रैश टेस्ट में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ आती है। टाटा पंच का एक्स-शोरूम प्राइस 6.13 लाख रुपये से शुरू होता है।

भारत की टॉप 3 कारें (Best Selling Car of India)

दूसरे नंबर पर मारुति सुजुकी वैगन आर है। इस साल जनवरी से जुलाई के बीच में इसकी लगभग 1.16 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई है। पंच से पहले वैगन आर भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार थी। 1.09 लाख यूनिट्स की बिक्री के साथ हुंडई क्रेटा का तीसरा नंबर पर है। यह दिखाता है कि भारतीय कस्टमर्स महंगी एसयूवी खरीदने में पीछे नहीं है।

Tata Punch क्यों बेस्ट (Best Selling Car of India)

टाटा पंच के साथ खास बात ये है कि आपको न केवल कम दाम और जबरदस्त फीचर्स मिलते हैं, बल्कि आपको कई ऑप्शन भी मिलते हैं। आप इसे पेट्रोल, सीएनजी और यहां तक कि इलेक्ट्रिक वर्जन में खरीद सकते हैं। जो लोग बजट फ्रेंडली और फैमिली के लिए सेफ कार खरीदना चाहते हैं। उनके लिए टाटा पंच शानदार ऑप्शन बनकर सामने आती है।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News