Viral video जय हो और वंदे मातरम के रंग में भारतीयों के साथ रंगे पाकिस्तानी, देखिए वायरल वीडियो

Khabarwala 24 News New Delhi: Viral video 15 अगस्त को भारत की आजादी का जश्न हर भारतीय ने मनाया। जो जिस देश में था उसने वहां पर इस दिन का जश्न मनाया। ऐसा ही एक वीडियो लंदन से सामने आया है जहां पर भारत और पाकिस्तान के रिश्ते की एक अलग तस्वीर नजर आ रही […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Viral video 15 अगस्त को भारत की आजादी का जश्न हर भारतीय ने मनाया। जो जिस देश में था उसने वहां पर इस दिन का जश्न मनाया। ऐसा ही एक वीडियो लंदन से सामने आया है जहां पर भारत और पाकिस्तान के रिश्ते की एक अलग तस्वीर नजर आ रही है। लंदन में रहने वाले संगीतकार और गायक विश ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें एक जगह पर बहुत भीड़ जमा है और जय हो और वंदे मातरम गा रहे हैं।

पाकिस्तान भारत की अलग तस्वीर (Viral video)

ब्रिटेन में भारत के 78 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारतीय और पाकिस्तानी लोग लंदन में एक साथ आए। वीडियो ने सोशल मीडिया पर आते ही तहलका मचा दिया। अल्पसंख्यकों और अप्रवासियों के साथ हिंसा के कई मामले सामने आते हैं, लेकिन यहां पर वहीं अल्पसंख्यक और अप्रवासी एक साथ आकर छा गए हैं। वीडियो में संगीतकार विश जो सफेद कपड़े पहने हैं, वो माइक लिए गा रहे हैं।

इसके अलावा उनके पीछे एक भीड़ है जिसने झंडे हाथ में ले रखे हैं। इन लोगों में हिन्दुस्तानी और पाकिस्तानी लोग शामिल हैं, क्योंकि भीड़ में देखा जा सकता है कि कुछ लोगों ने पाकिस्तान के झंडे ले रखे हैं तो कुछ ने भारत के। इस तस्वीर में भारत और पाकिस्तान की एक अलग तस्वीर नजर आ रही है। पाकिस्तानी भी जय हो, वंदे मातरम, गाते नजर आ रहे हैं। इस भीड़ में यू.के. का राष्ट्रीय ध्वज लिए हुए भी लोग नजर आ रहे हैं।

संगीत ही है जो प्यार बांट सकता है (Viral video)

पाकिस्तान और हिंदुस्तान के स्वतंत्रता दिवस में एक दिन का अंतर है। 15 अगस्त को भारत और 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने कहा, संगीत ही है जो प्यार बांट सकता है, कृपया अधिक दिलों को एक साथ लाएं और प्यार फैलाएं। जय हो। इस वीडियो को अब तक 6.1 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं तो इस पर लोगों ने 1 लाख 50 हजार से ज्यादा लाइक किए हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News