किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू (टिकैत)ने डिप्टी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Khabarwala24NewsHapur : भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों और सदस्यों ने किसानों की विभिन्न समस्याओं पर जिला मुख्यालय पर ज्ञापन दिया। साथ ही जल्द से जल्द समस्याओं के समाधान की मांग की गई। भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष दिनेश खेड़ा के नेतृत्व में बुधवार को जिला मुख्यालय पहुंचे पदाधिकारियों ने बताया कि इन दिनों किसान परेशान […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24NewsHapur : भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों और सदस्यों ने किसानों की विभिन्न समस्याओं पर जिला मुख्यालय पर ज्ञापन दिया। साथ ही जल्द से जल्द समस्याओं के समाधान की मांग की गई।

भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष दिनेश खेड़ा के नेतृत्व में बुधवार को जिला मुख्यालय पहुंचे पदाधिकारियों ने बताया कि इन दिनों किसान परेशान है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि केसीसी धारक प्रत्येक किसान की फसल बीमा काटा जाता है। इसलिए आपदा पीड़ित किसानों को केवल अतिरिक्त बीमा देखकर मुआवजा देने के बजाय केसीसी धारक प्रत्येक पीड़ित किसान को मुआवजा दिया जाए। जिले में किसानों की सरसों एमएसपी से काफी कम रेट पर बिक रही है। इसलिए जल्द से जल्द सरसों के सरकारी क्रय केंद्र स्थापित किए जाए। विद्युत विभाग के विजीलेंस द्वारा घरों के अंदर घुसकर उपकरण देखकर ओवरलोड बनाकर उपभोक्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। जबकि घर के बाहर लगे मीटर में कोई भी ओवरलोड नहीं होता है। प्रदेश सरकार की ओर से 31 मार्च तक सभी बेसहारा पशुओं को सरकारी संरक्षण में लिए जाने का आदेश है। इसलिए इस तय समय सीमा में गांवों के जंगलों में घूमकर किसानों की फसल को नष्ट करने बेसहारा पशुओं को पकड़ने की पदाधिकारियों ने मांग की। ज्ञापन देने वालों में विनोद शर्मा, प्रदीप चौधरी, राकेश, तेजवीर, कुंवर खुशनूद उर्फ जूनियर आदि मौजूद रहे।

Add1
Add1

42837147-0841-450c-b1a9-40cbe87b1125

Sda
Sda

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News