Hapur हापुड़ के पारपा में तालाब में दिखाई दिया मगरमच्छ, मचा हड़कंप

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ के कपूरपुर थाना क्षेत्र के गांव पारपा में स्थित एक तालाब में बृहस्पतिवार को मगरमच्छ दिखाई दिया। इस बात की सूचना मिलने पर ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ने के लिए तालाब […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ के कपूरपुर थाना क्षेत्र के गांव पारपा में स्थित एक तालाब में बृहस्पतिवार को मगरमच्छ दिखाई दिया। इस बात की सूचना मिलने पर ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ने के लिए तालाब का पानी निकालना शुरू कर दिया है, लेकिन रात तक वन विभाग की टीम को कामयाबी नहीं मिल पाई। ग्रामीणों के अनुसार संभवतय : देर रात मगरमच्छ सड़क पर कर दूसरे तालाब में पहुंच गया है। जिससे गांव सहित आस पास के इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। कुछ लोगों ने मगरमच्छ का सड़क पर आते हुए फोटो लिए जाने का दावा किया है।

Hapur हापुड़ के पारपा में तालाब में दिखाई दिया मगरमच्छ, मचा हड़कंप

क्या है पूरा मामला (Hapur)

जानकारी के अनुसार गांव पारपा निवासी जीतपाल सिंह उर्फ जीतू का तालाब के पास मकान है। जीतू ने बताया कि उसकी पुत्रियां तालाब के पास खेलती हैं। गुरुवार दोपहर को तालाब में मगरमच्छ देखा। मगरमच्छ दिखने की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई। मगरमच्छ को देखने के लिए तालाब के पास ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मगरमच्छ की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ने के लिए तालाब का पानी कम करना शुरू कर दिया था। रात तक टीम तालाब का पानी बाहर निकालने में लगी हुई थी।

दूसरे तालाब में पहुंच गया मगरमच्छ (Hapur)

ग्रामीणों के अनुसार देर रात मगरमच्छ सड़क पार कर दूसरे तालाब में पहुंच गया है। ग्रामीणों ने बताया कि मगरमच्छ किसी को भी अपना शिकार बना सकता है। करीब पांच से छह फीट बड़ा मगरमच्छ है। जिला वन अधिकारी मुकेश खण्डवाल ने बताया कि मगरमच्छ को पकड़ने के लिए टीम लगी है। तालाब का पानी कम किया जा रहा है। जल्द ही मगरमच्छ को पकड़कर उचित स्थान पर छोड़ा जाएगा।

Hapur हापुड़ के पारपा में तालाब में दिखाई दिया मगरमच्छ, मचा हड़कंप Hapur हापुड़ के पारपा में तालाब में दिखाई दिया मगरमच्छ, मचा हड़कंप Hapur हापुड़ के पारपा में तालाब में दिखाई दिया मगरमच्छ, मचा हड़कंप Hapur हापुड़ के पारपा में तालाब में दिखाई दिया मगरमच्छ, मचा हड़कंप Hapur हापुड़ के पारपा में तालाब में दिखाई दिया मगरमच्छ, मचा हड़कंप Hapur हापुड़ के पारपा में तालाब में दिखाई दिया मगरमच्छ, मचा हड़कंप Hapur हापुड़ के पारपा में तालाब में दिखाई दिया मगरमच्छ, मचा हड़कंप Hapur हापुड़ के पारपा में तालाब में दिखाई दिया मगरमच्छ, मचा हड़कंप

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News