Crime news पुलिसकर्मी दंपती के घर हुई की वारदात में मुकदमा दर्ज, नगर के मोहल्ला त्यागी नगर में हुई थी वारदात

khabarwala24News Hapur Crime news Chori  : हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने एक ऐसे घर को निशाना बनाया, जो पुलिसकर्मियों का था। यूपी पुलिस में सिपाही पति-पत्नी दोनों अपनी-अपनी ड्यूटी पर तैनात थे और घर में ताला लगा हुआ था। इसी बीच घर में घुसे चोर पूरे घर को खंगालते हुए करीब लाखों रूपये का […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

khabarwala24News Hapur Crime news Chori  : हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने एक ऐसे घर को निशाना बनाया, जो पुलिसकर्मियों का था। यूपी पुलिस में सिपाही पति-पत्नी दोनों अपनी-अपनी ड्यूटी पर तैनात थे और घर में ताला लगा हुआ था। इसी बीच घर में घुसे चोर पूरे घर को खंगालते हुए करीब लाखों रूपये का माल बटोर कर ले गये। घटना की जानकारी जब घर पहुंचे दंपत्ति के बच्चों को हुई तो उन्होंने परिजन को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही दोनों पति-पत्नी मौके पर पहुंच गये और हापुड़ कोतवाली पुलिस को बुलाकर पूरे मामले से अवगत कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार नीतू तोमर निवासी मौहल्ला त्यागी नगर और उनके पति दोनों यूपी पुलिस में सिपाही हैं। नीतू ने बताया कि उनके पति हापुड़ कचहरी चौकी पर तैनात हैं। जबकि खुद की ड्यूटी बुलंदशहर जिले में विद्युत विभाग लगी हुई है। सुबह वह मकान में ताला लगाकर अपनी ड्यूटी पर चले गये, जबकि अपने बच्चों बेटी मनस्वी और बेटा श्री को पड़ौस में खेलने के लिए छोड़ गये थे। इसी दौरान चोर उनके मकान में ताला तोड़कर घुस आये। चोरों ने पूरा घर खंगाल लिया।

यह चोरी कर ले गए चोर

चोर उनके घर से दो सोने की चेन, तीन सोने की अंगूठी, एक मंगलसूत्र और पांच हजार रुपये नकद आदि सहित अन्य सामान चोरी कर ले गये। इसकी जानकारी उन्हें तब हुई, जब बच्चे वापस घर पहुंचे। बच्चों ने घर में सामान बिखरा पड़ा देखा, तो उन्होंने दंपत्ती को चोरी की सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच-पड़ताल करने बाद चोरों की तलाश करनी शुरू कर दी है।

क्या कहती है पुलिस

वारदात का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चोरों को जल्द से जल्द पकड़कर वारदात का पर्दाफाश किया जाएगा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News