Kargil Population मुसलमानों की कारगिल में कितनी आबादी, सिर्फ इतनी है हिंदू परिवारों की संख्या

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala24 News New Delhi : Kargil Population हर साल 26 जुलाई के दिन कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। कारगिल विजय दिवस 1999 में कारगिल युद्ध में लड़ने वाले भारतीय सैनिकों के सम्मान में मनाया जाता है।

Kargil Population लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस जगह पर भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सैनिकों को खदेड़ा था, उस जगह पर मुसलमानों की आबादी कितनी है। चलिए आज हम आपको कारगिल शहर की आबादी के बारे में बताएंगे।

कारगिल शहर (Kargil Population)

Kargil Population लद्दाख अब एक केंद्रशासित प्रदेश है। लद्दाख में दो जिले आते हैं. पहला लेह और दूसरा जिला कारगिल है। कारगिल को पूरी दुनिया 1999 कारगिल युद्ध के कारण भी जानती है। 1999 में हुए कारगिल युद्ध में भारतीय सेना ने पाकिस्तान सेना और काबलियों को कारगिल की पहाड़ियों से खदेड़ा था।

- Advertisement -

Kargil Population कारगिल को वीरों की धरती भी कहा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कारगिल की आबादी कितनी है और वहां पर कितने फीसदी मुसलमान और कितने फीसदी हिंदू रहते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि कारगिल में किस-किस धर्म के लोग रहते हैं।

कारगिल आबादी (Kargil Population)

Kargil Population कारगिल लद्दाख प्रदेश का एक पहाड़ी क्षेत्र है। अब सवाल ये है कि कारगिल जिले की आबादी कितनी है। बता दें कि 2011 की जनसंख्या गणना के मुताबिक कारगिल की आबादी 140802 है। वहीं कारगिल मुस्लिम बाहुल्य इलाका है, यानी यहां पर मुसलमानों की संख्या सबसे ज्यादा है। 2011 की जनसंख्या के मुताबिक कारगिल में मुसलमानों की आबादी 76.87 फीसदी है। वहीं कारगिल में हिंदूओं की आबादी 7.34 फीसदी है। इसके अलावा बौद्ध धर्म के लोग 14.29 फीसदी, ईसाई धर्म के लोग 0.43 फीसदी रहते हैं। सिख धर्म के लोग 0.83, जैन 0.02 फीसदी

इस्लाम का कब हुआ आगमन? (Kargil Population)

Kargil Population अब सवाल ये है कि कारगिल में इस्लाम धर्म कब आया था। जानकारी के मुताबिक कारगिल में इस्लाम धर्म का आगमन 15वीं शताब्दी में हुआ था। मध्य एशिया के शिया स्कूल के विद्वान मीर शम्स-उद-दीन इराकी ने इस्लाम का प्रचार करने के लिए अपने मिशनरियों के साथ बाल्टिस्तान और कारगिल का दौरा किया था। माना जाता है कि बाल्टिस्तान के प्रमुख ने पहले इस्लाम अपनाया और फिर उसके बाद कारगिल के प्रमुखों ने इस्लाम को स्वीकार कर लिया था। मीर शम्स-उद-दीन से पहले इराकी ख्वाजा नूरबख्श ने कारगिल का दौरा किया और बहुत सारे इस्लामी उपदेश दिए थे। इस प्रकार बौद्ध धर्म कारगिल में सपी, फोकर, मुलबैक, वाखा बोध-खरबू क्षेत्रों और दारचिक गरकोन और जांस्कर जैसे स्थानों तक सीमित रह गया था।

- Advertisement -

Kargil Population बता दें कि साल 1979 में लद्दाख क्षेत्र में कारगिल एक अलग जिला बन गया था। इसे पूर्ववर्ती लेह जिले से अलग किया गया था। लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद कारगिल को जुलाई 2003 में जिले में लागू किया गया था।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-