AKanKsha Dubey Suicide: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने की आत्महत्या, वाराणसी स्थित सारनाथ के होटल में लगाई फांसी

Khabarwala24News(AKanKsha Dubey Suicide News): भोजपुरी (Bhojopuri) अभिनेत्री आकंक्षा दुबे (AKanKsha Dubey) रविवार को मृत पाई गई। सूत्रों का दावा है कि अभिनेत्री ने वाराणसी (Varanasi) स्थित सारनाथ (sarnath) के होटल में कथिर तौर पर आत्महत्या की है। सूत्रों की माने तो होटल में अभिनेत्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। भोजपुरी अभिनेत्री भदोही(Bhadohi)जनपद के चौरी […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24News(AKanKsha Dubey Suicide News): भोजपुरी (Bhojopuri) अभिनेत्री आकंक्षा दुबे (AKanKsha Dubey) रविवार को मृत पाई गई। सूत्रों का दावा है कि अभिनेत्री ने वाराणसी (Varanasi) स्थित सारनाथ (sarnath) के होटल में कथिर तौर पर आत्महत्या की है। सूत्रों की माने तो होटल में अभिनेत्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। भोजपुरी अभिनेत्री भदोही(Bhadohi)जनपद के चौरी (Chauri) थाना क्षेत्र परीसपुर की रहने वाली थी।

जानकारी के अनुसार एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने रविवार को सारनाथ के एक होटल में कथिर पर आत्म हत्या कर ली है। सूत्रों की माने तो अभिनेत्री वाराणसी में फिल्म की शुटिंग के लिए गई हुई थी। लेकिन रविवार को फांसी से लटकी हुई पाई गई। जबकि इससे पहले शनिवार की रात को अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया के इंस्ट्राग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था।

इन फिल्मों में किया काम

आकांक्षा दुबे ने वीरों के वीर, कसम पैदा करने वाले की2 जैसी हिट फिल्मों में काम किया था। हालांकि अभिनेत्री ने किस कारण से आत्महत्या की है। इसका पता नहीं चल पाया है। इसको लेकर वाराणसी पुलिस जांच कर रही है। अभिनेत्री की उम्र करीब 25 साल बताई जा रही है। उनकी गिनती बिहार और यूपी के चर्चित भोजपुरी चेहरों में होती है। आकांक्षा दुबे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी काफी चर्चा में रहती थी। उनके टिक-टाॅक वीडियो और एक्टिंग काफी चर्चा में रहे हैं। बताया जाता है कि आकांक्षा दुबे ने अपनी फिल्मी कैरियर की शुरूआत मुंबई से की थी। हालांकि उनके माता पिता उन्हें आईएएस बनाना चाहते थे, लेकिन उनका बचपन से ही डांस और एक्टिंग में मन लगाता था। उन्होंने अपनी पढ़ाई भी मुंबई से ही की थी।

आकांक्षा की मौत से अभिनेत्री रानी चटर्जी सदमे में

अभिनेत्री आकांक्षा की मौत पर भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी सदमे में हैं। उन्होंने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से शोक व्यक्त किया है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने लिखा है कि यह खबर सुनने के बाद विश्वास नहीं हुआ, मैं क्या लिखूं, कुछ समझ में नहीं आ रहा है…अपनी जिंदगी को एेसे गवां देना बिल्कुल भी सही नहीं है। तुम्हारी आत्मा को शांति मिले । तुम जहां पर भी हो तुम्हे स्वर्ग का रास्ता मिले..यह बहुत दुखद है…ओम शांति।

डिप्रेशन की शिकार थीं

सूत्रों की माने तो वर्ष 2018 में आकांक्षा दुबे ने खुलासा किया था कि वह ड्रिपेशन की वजह से फिल्मी दुनिया को अलविदा कह रही हैं। हालांकि उनकी मां के समझाने के बाद एक्ट्रेस ने फिर से इंडस्ट्रीज में शानदार तरीके से वापसी की थी।

Add1
Add1

एक्टिंग था पैशन

आकांक्षा दुबे तीन साल की उम्र से पेरेट्स के साथ मुंबई में शिफ्ट हुई थी।ं उनके पेरेंट्स उनें अफसर बनाना चाहते थे, लेकिन उनकी मन डांस और एक्टिंग में लगता था। इसी पैशन को फाॅलो करने के लिए वह फिल्मी दुनिया में आई थी।

आकांक्षा की मौत से कुछ घंटे पहले रिलीज हुआ आखिरी गाना

आकांक्षा दुबे की आत्महत्या के कुछ घंटे पहले ही उनका आखिरी गाना ये आरा कभी हारा नहीं रिलीज हुआ है। गाने के वीडियो को पवन सिंह और आकांक्षा पर फिल्माया गया है। गाने के बाल जावेद अख्तर और इमानुद्दीन ने दिए हैं और म्यूजिक प्रियांशु ने दिया है। इस गाने के वीडियो को कुछ देर में चार लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

Akanksha dubey suicide: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने की आत्महत्या, वाराणसी स्थित सारनाथ के होटल में लगाई फांसी

यह किया आखिरी पोस्ट

आकांक्षा दुबे ने चार दिन पहले ही अपने सोशल मीडिया पर आखिरी पोस्ट साझा किया था। जिसमें वह कह रही हैं कि बुरी कल भी नहीं थी और अच्छी आज भी नहीं हूं।

म्यूजिक वीडियो में कर चुकी हैं काम

आकांक्षा दुबे ने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने कैरियर की शुरूआत राकेश मिश्रा के म्यूजिक वीडियो तू जवान हम लाइका से की थी। यह म्यूजिक वीडियो काफी सफल रहा था। इसके बाद आकांक्षा बुलेट पे जाजा, करवटिया जैसे कई भोजपुरी म्यूजिक वीडियो में भोजपुरी के हर सितारे के साथ काम कर चुकी हैं।

42837147-0841-450c-b1a9-40cbe87b1125

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News