Khabarwala 24 News Hapur : देहात थाना क्षेत्र के पटना रोड पर स्थित एक खल व्यापारी के प्रतिष्ठान पर मंगलवार को गाजियाबाद से आई जीएसटी विभाग की एसआईबी टीम ने छापामार कार्रवाई की। इस कार्रवाई से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
क्या है पूरा मामला (Hapur)
मंगलवार को एसआईबी टीम डिप्टी कमिश्नर बृजेश दीपांकर, असिस्टेंट कमिश्नर वंदना के नेतृत्व में भारी पुलिस बल लेकर आलोक कालोनी के रहने वाले और पक्का बाग में प्रतिष्ठान चलाने वाले एक व्यापारी के यहां पर पहुंची। व्यापारी की पटना रोड पर सूर्य एग्रीमार्ट के नाम से खल बनाने की फैक्ट्री है। टीम ने फैक्ट्री और आवास पर एक साथ छापामार कार्रवाई की। जैसे ही शहर के व्यापारियों को छापामार कार्रवाई की सूचना मिली, वैसे ही हड़कंप मच गया।
महत्वपूर्ण कागजात, लैपटाप और अन्य सामान कब्जे में लिया (Hapur)
बताया जा रहा है जीएसटी विभाग की एसआईबी टीम ने व्यापारी के आवास, फैक्ट्री से महत्वपूर्ण कागज, लैपटॉप और अन्य सामान भी कब्जे लिया है। टीम को टैक्स चोरी के बारे में सूचना मिली थी। इसके बाद ही यह कार्रवाई की गई है।











