Viral Video जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय, दो बार कार ने कुचला फिर भी बच गई बच्ची, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल

Khabarwala 24 News New Delhi: Viral Video जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय ये कहावत तो आप सभी ने सुनी ही होगी। लेकिन इसका जीता जागता उदाहदण मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में देखने में को मिला है। जहां तेज रफ्तार कार ने बच्ची को इतनी जोरदार टक्कर मारी की वो कुछ दूर जा […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Viral Video जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय ये कहावत तो आप सभी ने सुनी ही होगी। लेकिन इसका जीता जागता उदाहदण मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में देखने में को मिला है। जहां तेज रफ्तार कार ने बच्ची को इतनी जोरदार टक्कर मारी की वो कुछ दूर जा गिरी। यह मोमेंट इतना डरावना था कि जिसने भी इस वीडियो को देखा उसका दिल दहल उठा। हैरान करने वाली बात यह है कि इतनी तेज टक्कर के बाद भी बच्ची सुरक्षित है।

दो बार बच्ची पर चढ़ाई कार (Viral Video)

वीडियो औबेदुल्लागंज अर्जुन नगर ब्रिज के सर्विस रोड का बताया जा रहा है। जहां बच्ची अचानक दौड़ते हुए कार के सामने आ गई। जिसके चलते तेज रफ्तार कार ने बच्ची को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी तेज थी कि बच्ची कुछ दूर जा गिरी। कार चालक कुछ समय के लिए रुका लेकिन वहां मौजूद लोगों का आक्रोश देख वह भागने लगा।

इस दौरान बच्ची के ऊपर दो बार कार का पहिया चढ़ गया। लोगों की तमाम कोशिश के बाद भी कार चालक फरार हो गया। सबसे हैरानी की बात यह है कि बच्ची के ऊपर दो बार कार का पहिया चढ़ने के बावजूद भी वह सुरक्षित है। इसकी पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसको देख लोग हैरान हो गए।

यूजर्स ने किए कमेंट्स (Viral Video)

इस वीडियो को Tushar Rai नाम के अकाउंट से X पर पोस्ट किया गया है। एक यूजर ने कमेंट किया कि बच्ची को इस तरह सड़क पर भागकर नहीं आना चाहिए क्योंकि ऐसे ही दुर्घटना हो जाती है। दूसरे ने लिखा कि भगवान का लाख-लाख शुक्र है कि बच्ची सुरक्षित है। तीसरे ने लिखा कि वीडियो देखकर साफ-साफ पता चल रहा है कि गलती बच्ची की है। चौथे ने लिखा कि गलती माता- पिता की भी होती है जो बच्चों को इस तरह सड़क पर छोड़ देते हैं।

एक अन्य ने लिखा कि वीडियो देखकर सभी लोगों को लग रहा है कि गलती कार चालक की है जबकि इसमें बच्ची की गलती है, उसको ऐसे दौड़ना नहीं चाहिए था। एक ने लिखा कि घटना के बाद बच्ची को अस्पताल ले जाना चाहिए था ना कि कार चालक के ऊपर हाथ साफ करना चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि कार चालक की कोई गलती है, बच्ची अचानक आगे आ गई।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News