CLOSE

अवैध निर्माण पर Hpda हुआ सख्त, तीन निर्माणाधीन ढाबों को किया सील

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala24NewsHapur: Hpda हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण की टीम ने नया एनएच-9 बाईपास पर तीन निर्माणाधीन ढाबों को सील किया है। चेतावनी दी है कि बिना मानचित्र स्वीकृत कराए निर्माण कार्य किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आयुक्त/उपाध्यक्ष, Hpda हापुड पिलखुवा विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध निर्माणों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने के निर्देशों पर मंगलवार को हापुड़ विकास क्षेत्र के अन्तर्गत बाबूगढ़ में प्राधिकरण के सचिव प्रदीप कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में अधीक्षण अभियंता/ सक्षम अधिकारी पी.के.शर्मा के नेतृत्व में मजिस्ट्रेट प्रकाश सिंह और थाना बाबूगढ़ की पुलिस टीम के साथ तीन निर्माणाधीन ढाबों को सील किया है।

Add1
Add1

यहां की गई कार्रवाई

ग्राम चकसैनपुर उर्फ बाबूगढ़, नया वाईपास पर गुड्डू चौधरी का व्यवसायिक प्रयोग के हेतु निर्माणाधीन भवन, नया एन0एच-09, बाबूगढ, उत्तर की तरफ बुन्दू खाँ के बिस्मिल्लाह ढावा में निर्माणाधीन टीन शेड को सील किया गया। इसी के साथ-साथ अजय कुमार द्वारा कुचेसर रोड चौपला पर निर्मित पाँच दुकानो की Hpda की टीम ने सील क्षतिग्रस्त होने पर पुनः सील की गई। झिलमिल टूरिस्ट ढावा को भी सील किया गया है।

- Advertisement -
Hpda1
Hpda1

प्राधिकरण के सचिव ने दी चेतावनी

Hpda प्राधिकरण के सचिव ने कहा है कि अवैध कालोनी / विकास / निर्माण को तत्काल रोककर प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराकर ही विकास / निर्माण करें। अन्यथा प्राधिकरण द्वारा ध्वस्तीकरण व सीलिंग की कार्यवाही करने के साथ-साथ ऐसे अवैध निर्माणकर्ताओं के विरूद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

यह रहे मौजूद

इस अभियान में प्रभारी प्रवर्तन टी.के जैन, अवर अभियन्ता नीरज शर्मा व अंगद सिंह व प्राधिकरण का सचल दस्ता सम्मिलित थे।

अवैध निर्माण पर hpda हुआ सख्त, तीन निर्माणाधीन ढाबों को किया सील

- Advertisement -

42837147-0841-450c-b1a9-40cbe87b1125

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-