Crime news शराब पीने के दौरान हुई कहासुनी, व्यक्ति की मौत , दो आरोपियों को हिरासत में लिया

Khabarwala24NewsPilkhwa(Hapur): Crime news कोतवाली क्षेत्र के नया गांव में एक व्यक्ति की डंडे मारकर हत्या कर दी गई। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। दोनों लोगों के नशे में होने के चलते हत्या के कारण का पता नहीं चल सका है। होश में आने के बाद पुलिस द्वारा […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24NewsPilkhwa(Hapur): Crime news कोतवाली क्षेत्र के नया गांव में एक व्यक्ति की डंडे मारकर हत्या कर दी गई। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। दोनों लोगों के नशे में होने के चलते हत्या के कारण का पता नहीं चल सका है। होश में आने के बाद पुलिस द्वारा पूछताछ की जाएगी।

नया गांव के रहने वाला लालू (55 वर्षीय) सब्जी मंडी में मजदूरी करता है। परिजन ने बताया कि अक्सर वह गांव के रहने वाले दो लोगों के साथ गांव में ही बने मंदिर के पास शराब पीता था। शनिवार रात भी वह मंडी से आने के बाद घर से निकल गया। देर रात तक नहीं लौटने पर स्वजन ने तलाश की। इस दौरान लालू का शव मंदिर के पास पड़ा मिला। मृतक के सिर से खून बह रहा था। शोर मचाने पर मौके पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में गांव के दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। हिरासत में लिए दोनों व्यक्तियों ने लालू के साथ शराब पी थी। प्रारंभिक जांच में संभावना है कि शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ और आरोपितों ने डंडा मारकर उसकी हत्या कर दी। मामले की जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

42837147-0841-450c-b1a9-40cbe87b1125

Sda
Sda

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News