UP News नहर से बाहर आया मगरमच्छ, धूप लगते ही छटपटाने लगा; वापस छल्लांग लगाने की करने लगा कोशिश

Khabarwala 24 News Buldanshar: UP News देश के अधिकतर राज्य भीषण गर्मी से परेशान है। हाल-फिलहाल में लोगों को गर्मी से राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही है। तेज धूप के कारण तामपान रिकॉर्ड तोड़ रहा है और लोग बचाव के तरीके खोज रहे हैं। इसी बीच यूपी के जनपद बुलंदशहर का एक वीडियो वायरल […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Buldanshar: UP News देश के अधिकतर राज्य भीषण गर्मी से परेशान है। हाल-फिलहाल में लोगों को गर्मी से राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही है। तेज धूप के कारण तामपान रिकॉर्ड तोड़ रहा है और लोग बचाव के तरीके खोज रहे हैं। इसी बीच यूपी के जनपद बुलंदशहर का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

मगरमच्छ बाहर निकल आया (UP News)

वीडियो में एक मगरमच्छ नहर के बाहर घूमते दिखाई दे रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पानी से बाहर निकलकर वह रेलिंग पार कर फर्श पर पहुंच गया लेकिन धूप की वजह से फर्श खूब तप रहा था, इससे वह परेशान हो गया। धूप बढ़ने के साथ ही मगरमच्छ की बेचैनी भी बढ़ने लगी।

Up news नहर से बाहर आया मगरमच्छ, धूप लगते ही छटपटाने लगा; वापस छल्लांग लगाने की करने लगा कोशिश

नहर में वापस कूदने की करने लगा कोशिश (UP News)

वह किसी तरह वापस नहर में कूदने की कोशिश करने लगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि मगरमच्छ रेलिंग चढ़कर वापस नहर में जाने की कोशिश कर रहा है लेकिन वह जा नहीं पा रहा। वन विभाग की टीम को इसकी सूचना मिली और वह रेस्क्यू करने के लिए मौके पर पहुंचे।

वन विभाग की टीम ने किया रेक्यू (UP News)

बताया गया कि मामला बुलदंशहर के नरौरा का है, यहां की गंगनहर से मगरमच्छ बाहर निकल आया। वन विभाग की टीम ने पहुंचकर रेस्क्यू किया और वापस नहर में छोड़ा। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर लोग कह रहे हैं कि शायद उसे पता नहीं है कि नौतपा चल रहा है।

भीषण गर्मी से बेहाल हैं लोग (UP News)

राजस्थान में तापमान ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है, कई जगहों पर तापमान 50 के पार पहुंच गया है। राजस्थान में 22 से ज्यादा जानें जा चुकी है। IMD के वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेश कुमार ने बताया है कि अच्छी खबर ये है कि अरब सागर से हवाएं आ रही हैं। जिससे तापमान में गिरावट आएगी। आज के लिए पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य-प्रदेश के लिए रेड अलर्ट है। इसके बाद तापमान में गिरावट आएगी।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News