व्यापार मंडल की रथयात्रा का व्यापारियों ने किया जोरदार स्वागत, व्यापार मंडल मना रहा है स्वर्ण जयंती वर्ष

Khabarwala24 News Hapur: व्यापार मंडल के गठन को 50 वर्ष पूर्ण होने पर व्यापार मंडल का 50 वां स्वर्ण जयंती वर्ष प्रदेश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है ।इसी क्रम में व्यापार मंडल की रथयात्रा प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा के नेतृत्व में हापुड़ पहुंची । यहां व्यापारियों ने यात्रा का ढोल नगाड़ों व […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24 News Hapur: व्यापार मंडल के गठन को 50 वर्ष पूर्ण होने पर व्यापार मंडल का 50 वां स्वर्ण जयंती वर्ष प्रदेश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है ।इसी क्रम में व्यापार मंडल की रथयात्रा प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा के नेतृत्व में हापुड़ पहुंची । यहां व्यापारियों ने यात्रा का ढोल नगाड़ों व पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया।

यात्रा दीवान पब्लिक स्कूल के पास मेरठ रोड, गढ़ रोड़, दादाबाड़ी, नारायणगंज, पक्का बाग चौराहा, चंडी रोड, व्यापार मंडल के मुख्यालय चेंबर ऑफ कॉमर्स मेरठ गेट, सर्राफा बाजार,छोटी मंडी -बड़ी मंडी बाजार बाजाजा, कसेरठ बाजार, कोठी गेट, अतरपुरा चौराहा, तहसील चौराहे पर स्वागत के पश्चात रथयात्रा मोदीनगर के लिए रवाना हुई ।

Business leaders arrived to welcome the rath yatra
Business leaders arrived to welcome the rath yatra

व्यापार मंडल के कार्यालय चेंबर ऑफ कॉमर्स व्यापारियों की बैठक हुई। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। व्यापारियों के हितों को जोरशोर से उठाया जाएगा। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक संख्या में व्यापारियों को जोड़ने का आह्वान किया।

यह रहे मौजूद

इस अवसर पर संयुक्त हापुड़ उघोग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित अग्रवाल (छावनी वाले) हापुड़ युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष व व्यापारी नेता राजीव गर्ग (दत्तियाने वाले), चेयरमैन अरविंद शर्मा, महामंत्री- अतुल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष- सोनू बंसल, अजय मंगल सर्राफा, कपिल विक्की, ईश्वरचंद, अतुल जैन, ज्ञानचंद टोनी, चेतन उसताद, सुनील जैन, हरीश चाचा, उमेश, योगेश, विनोद गुप्ता, मोती बारदाना, अमित मोनू ,सुधीर बिट्टू, मधुर कंसल, मनोज गुप्ता, योगेंद्र मोनू , प्रदीप मंटे, आशु, रवी मोहन, हिमांशु, विवेक, मूलचंद कंसल, लोकेश गर्ग, शुभम गुप्ता, आदि सैकड़ों व्यापारी मौजूद थे।

व्यापार मंडल की रथयात्रा का व्यापारियों ने किया जोरदार स्वागत, व्यापार मंडल मना रहा है स्वर्ण जयंती वर्ष

42837147-0841-450c-b1a9-40cbe87b1125

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News