Funny Jokes बबली की बात सुनकर बंटी को लगा झटका, पढ़िए वायरल चुटकुले

Khabarwala 24 News New Delhi: Funny Jokes आज के समय में आदमी को सेहतमंद रहने के लिए हँसना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। आजकल की भागदौड़ में मानों इंसान हंसना ही भूल गया है? एक्सपर्ट्स की माने, तो हंसते रहने से मेंटल स्ट्रेस दूर होता है. इसके साथ ही ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा होता है। […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Funny Jokes आज के समय में आदमी को सेहतमंद रहने के लिए हँसना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। आजकल की भागदौड़ में मानों इंसान हंसना ही भूल गया है? एक्सपर्ट्स की माने, तो हंसते रहने से मेंटल स्ट्रेस दूर होता है. इसके साथ ही ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा होता है। इसलिए हम अपने पाठकों को हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे? पढ़िए इंजीनियरिंग स्टूडेंट की मजेदार बातें जिसे सुन टीचर ने भी अपना सिर पकड़ लिया।

वीरू- सुना है, शादियां आसमान में ही तय हो जाती हैं, (Funny Jokes)

जय- बिल्कुल ठीक, लेकिन यह भी याद रखना कि
तूफान और बिजली भी आसमान से ही कड़कती हैं…
——

चिंटू को मच्छर ने काटा तो वो उसे मारने के लिए रातभर कमरे में दौड़ता रहा। (Funny Jokes)

सुबह हो गई मगर मच्छर नहीं मरा
चिंटू बोला-चलो मार नहीं पाया तो क्या हुआ,
रातभर मैंने इसे भी तो सोने नहीं दिया…
——

बंटी- नर्स बार-बार कह रही थी, डरो मत कुछ नहीं होगा हिम्मत रखो, कुछ नहीं होगा। (Funny Jokes)

ये तो बस एक छोटा सा ऑपरेशन है।
सोनू- तो इस में डरने की क्या बात है? सही तो कह रही थी.
बंटी- अबे, वो मुझसे नहीं डॅाक्टर से कह रही थी…
——–

बब्ली- मेरे पापा तो बहुत ही डरपोक किस्म के इन्सान हैं, (Funny Jokes)

जब भी बरसात में जोर से बिजली चमकती है,
तो वो पलंग के नीचे घुस जाते हैं,
बंटी- मेरे पापा तो इससे भी ज्यादा डरते हैं,
मेरी मम्मी जब भी नानी के घर जाती है,
तो पास वाली आंटी के घर सोने चले जाते हैं…

———–

टीचर- बच्चों बताओ अगर रात में मच्छर काटे तो क्या करना चाहिए? (Funny Jokes)

चिंटू- चुपचाप खुजा कर सो जाना चाहिए।
क्योंकि आप रजनीकांत तो हो नहीं कि मच्छर से सॉरी बुलवा लोगे…
——-

सुधांशु किसी लड़की के घर रिश्ता लेकर गया। (Funny Jokes)

लड़की की मां बोली – “हमारी बेटी तो अभी पढ़ाई कर रही है।
सुधांशु बोला- कोई बात नहीं जी, हम एक घंटे बाद आ जाएंगे…
——

पत्नी- अगर मैं मर गई तो तुम क्या करोगे? (Funny Jokes)

पति- शायद मै भी मर जाऊं
पत्नी- क्यों?
पति- कभी-कभी ज्यादा खुशी भी जानलेवा होती है।

Disclaimer : इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना Khabarwala 24 News का कोई उद्देश्य नहीं है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News