Afzal brutally killed Wife मर गया तो कोई और न कर ले शादी, इस सेनापति ने अपनी ही 63 बीवियों को मार डाला था क्रूरतापूर्वक

Khabarwala 24 News New Delhi : Afzal brutally killed Wife दुनियाभर के लोगों को तरह-तरह के डर होते हैं। कोई अपने परिवार को लेकर डरता है तो किसी को अपनी संपत्ति खो जाने का डर रहता है। एक ऐसा सेनापति हुआ करता था जिसको डर था कि अगर वह मर गया तो कोई उसकी पत्नी […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : Afzal brutally killed Wife दुनियाभर के लोगों को तरह-तरह के डर होते हैं। कोई अपने परिवार को लेकर डरता है तो किसी को अपनी संपत्ति खो जाने का डर रहता है। एक ऐसा सेनापति हुआ करता था जिसको डर था कि अगर वह मर गया तो कोई उसकी पत्नी से शादी कर लेगा। इस डर के चलते उसने अपनी एक या दो नहीं बल्कि 63 बीवियों की जान ले ली थी।

अफजल ने लगाई खूब ताकत (Afzal brutally killed Wife)

इस सेनापति का नाम अफजल खान था जो कि आदिल शाह का एक क्रूर सेनापति हुआ करता था। 17वीं सदी का यह सेनापति बीजापुर के सुल्तान आदिल शाह के सबसे खास लोगों में से एक था। कहा जाता है कि बीजापुर का साम्राज्य बड़ा करने के लिए अफजल ने खूब ताकत लगाई और कई युद्धों में जीत भी मिली।

क्रूर सेनापति हुआ करता था (Afzal brutally killed Wife)

अपनी ताकत के चलते पूरे साम्राज्य में उसकी तूती बोलती थी। अफजल खान ज्योतिषियों की बात पर इतना यकीन करता था कि उनके कहे को पूरा करने के लिए कुछ भी कर गुजरता था। यही कारण है कि उसने अपनी ही 63 बीवियों को क्रूरतापूर्वक मार डाला था।

युद्ध में हार की भविष्यवाणी (Afzal brutally killed Wife)

कर्नाटक के बीजापुर में आज भी अफजल खान की 63 बीवियों की कब्रें मौजूद हैं। कब्रों का ऊपरी हिस्सा सपाट होने से यह स्पष्ट है कि कब्र महिलाओं की है। स्थानीय लोग भी बताते हैं कि ये कब्रें अफजल की बीवियों की हैं। बताया जाता है कि ज्योतिषियों ने अफजल को बताया था कि छत्रपति शिवाजी से जीत नहीं पाएगा।

कब्र के पत्थर पर मौत का साल (Afzal brutally killed Wife)

इस भविष्यवाणी से अफजल खान बहुत ज्यादा डर गया था। उसने ज्योतिषियों की बात पर इतना यकीन था कि उसने अपनी कब्र के पत्थर पर मौत का साल लिखवा दिया था। उसे यह भी डर था कि अगर वह युद्ध में मारा गया तो कोई और उसकी बीवी से शादी कर लेगा। इसी के चलते उसने सभी 63 बीवियों की जान ले ली।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News