ट्रेन से गिरकर घायल हुआ अटेंडेंट, मेरठ रेफर

Khabarwala24 News Hapur : राज्यरानी एक्सप्रेस से एसी कोच का अटेंडेंट शनिवार सुबह करीब आठ बजे बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में बहती काली नदी में गिर गया। उसके पैर में फ्रेक्चर आया है, किसी तरह घायल को गढ़ रोड सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया है, पीडि़त अटेंडेंट झांसी रेफर […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24 News Hapur : राज्यरानी एक्सप्रेस से एसी कोच का अटेंडेंट शनिवार सुबह करीब आठ बजे बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में बहती काली नदी में गिर गया। उसके पैर में फ्रेक्चर आया है, किसी तरह घायल को गढ़ रोड सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया है, पीडि़त अटेंडेंट झांसी रेफर किए जाने का अनुरोध करता रहा।

मध्यप्रदेश के टेहरका निवासी संजीव कुमार रेलवे में तैनात है। शनिवार को उसकी ड्यूटी राज्यरानी एक्सप्रेस में एसी कोच में थी। संजीव कुमार ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे वह ट्रेन में खिड़की के पास बने स्टोर का गेट खोल रहा था, जो जाम था। तेजी से खींचा तो हैंडल निकल कर हाथ में आ गया। संतुलन बिगडऩे से वह सीधे ट्रेन से नीचे गिरा। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल को गढ़ रोड सीएचसी लाया गया। जांच में संजीव कुमार के पैर में फ्रेक्चर मिला, साथ ही शरीर पर कई अन्य स्थानों पर भी चोट आयी थी। सीएचसी अधीक्षक डाक्टर दिनेश खत्री ने बताया कि बेहतर उपचार के लिए घायल को मेरठ रेफर कर दिया गया।

42837147-0841-450c-b1a9-40cbe87b1125

- Advertisement -

Sda
Sda

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News