Instagram Reel रील के चक्कर में कर दिया ऐसा कारनामा, करोड़ों लोगों ने देख लिया वीडियो

Khabarwala 24 News New Delhi: Instagram Reel रील बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध होने की चाहत लोगों को जान जोखिम में डालने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जिसमें लोग रील बनाने के लिए अपनी और अन्य लोगों की जान दांव पर लगा चुके हैं। अब एक वीडियो […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Instagram Reel रील बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध होने की चाहत लोगों को जान जोखिम में डालने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जिसमें लोग रील बनाने के लिए अपनी और अन्य लोगों की जान दांव पर लगा चुके हैं। अब एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर यह कहा जा सकता है कि ये स्टंट नहीं बल्कि मौत को दावत है। करोड़ों लोगों ने अब तक इस वीडियो को देखा है।

स्टंट का वीडियो वायरल (Instagram Reel)

इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दो शख्स एक लग्जरी कार में सवार हैं और एक शख्स बाहर की ओर लटका हुआ है। शख्स को टेप से बांधकर लटकाया गया है। कार सड़क पर चल रही है और तीनों एन्जॉय कर रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि तीनों जिस तरह का वीडियो बनाने चाहते थे, कामयाब हो गए।

वीडियो देखने से साफ पता चल रहा है कि इन लोगों ने रील बनाने के लिए ही इस तरह के स्टंट को किया है। हालांकि स्टंट में उपयोग की गई कार का नंबर प्लेट दिखाई नहीं दे रहा है और ना ही वीडियो पर कमेंट्स सेक्शन को ऑन रखा गया है।

करोड़ों लोगों ने देखा है वीडियो (Instagram Reel)

इस वीडियो को सुमित दुबे नाम के शख्स ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसने खुद को प्रयागराज का रहने वाला बताया है। इस वीडियो को 93 मिलियन (9 करोड़) से अधिक लोगों ने देखा है, जबकि 20 लाख से अधिक लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News