(Milaavat) मिलावट के खिलाफ अभियान:70882 रुपये का मिर्च , हल्दी, पीली मिर्च पाउडर सील, नौ नमूने जांच के लिए भेजे

Khabarwala24 News Hapur: मिलावटखोरों के (Milaavat)_खिलाफ होली पर अभियान चलाते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने खाद्य सामग्री के नौ नमूने लिए। जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। प्रयोगशाला से रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही 70882 रुपये का मिर्च , हल्दी, पीली मिर्च […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24 News Hapur: मिलावटखोरों के (Milaavat)_खिलाफ होली पर अभियान चलाते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने खाद्य सामग्री के नौ नमूने लिए। जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। प्रयोगशाला से रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही 70882 रुपये का मिर्च , हल्दी, पीली मिर्च पाउडर सील किया गया है।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के आयुक्त और जिलाधिकारी के निर्देश पर होली के पर्व को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जनपदीय टीम ने अभियान चला रखा है। इसी क्रम में सहायक आयुक्त(खाद्य)-II महेन्द्र श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सतीश कुमार के नेतृत्व में प्रवर्तन की कार्रवाई की गई।

यहां की गई जांच

टीम ने अबीर फूड इंडस्ट्रीज upsidc धौलाना के निर्माण परिसर से लाल मिर्च पाउडर का एक नमूना,पीली मिर्च पाउडर का एक नमूना, हल्दी पाउडर का एक नमूना, संग्रहित किया एवं 238 किलोग्राम लाल मिर्च पाउडर जिसकी कीमत 54740 रुपए, 21 किलोग्राम पीली मिर्च पाउडर जिसकी कीमत 5460 रुपए, 89 किलोग्राम हल्दी पाउडर जिसकी कीमत 10680 रुपए तीनों पदार्थों की कुल कीमत 70880 रुपए को सीज किया गया । इसके साथ ही अरविंद डेयरी प्राइवेट लिमिटेड धौलाना के परिसर से घी, पनीर, दूध,मावा ,गुजिया, छेना रसगुल्ला का एक – एक नमूना संग्रहित किया। कुल 9 नमूने संग्रहित किए गए।

नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा

सभी नमूनो को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा गया। टीम में खाद सुरक्षा अधिकारी संदीप कुमार, सौरभ सोनी, शिवदास सिंह, ओम प्रकाश आदि मौजूद थे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News