Hapur Crime News लोरी वाले हाथों ने बेटी को मौत की नींद सुलाया

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur Crime News जनपद के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम जखैड़ा रहमतपुर में रविवार को हुई छह वर्षीय बच्ची काव्य की हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। मृतक बच्ची की मां ने ही दरांती से काटकर उसे मौत के घाट उतार दिया था। जांच में महत्वपूर्ण सुराग मिलने के […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur Crime News जनपद के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम जखैड़ा रहमतपुर में रविवार को हुई छह वर्षीय बच्ची काव्य की हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। मृतक बच्ची की मां ने ही दरांती से काटकर उसे मौत के घाट उतार दिया था। जांच में महत्वपूर्ण सुराग मिलने के बाद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने अपना गुनाह कबूल लिया। पुलिस के अनुसार हत्यारोपी मां व तहेरे भाई के बीच अवैध सम्बन्ध थे, जिनको मासूम बच्ची द्वारा आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, जिसके कारण अवैध संबंधों का भेद उजागर होने के डर से दोनों हत्यारोपियों ने मिलकर मासूम बच्ची की हत्या कर दी थी।

पुलिस टीम के हाथ लगे महत्वपूर्ण सुराग (Hapur Crime News)

एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि 31 मार्च 2024 को थाना बहादुरगढ़ पुलिस को शाम को यह सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम जखैड़ा में एक छह वर्षीय बच्ची है जो अपने घर से कहीं गायब हो गई है। जिसको सभी गांव वाले मिलकर तलाश रहे हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो बच्ची की तलाश शुरू की गई। घर से लगभर 25 मीटर दूरी पर एक खंडर में उस बच्ची का शव बरामद हुआ। शव बरामद होने के बाद फार्रेंसिक टीम, थाना टीम सबने मिलकर जांच की और कुछ महत्वपूर्ण सुराग फार्रेंसिक टीम द्वारा एकत्र किए गए। जिनकी जब जांच की गई तो पता चला कि यह हत्या घर में ही किसी के द्वारा की गई है।

अवैध संबंधों की बच्ची को हो गई थी जानकारी (Hapur Crime News)

उन्होंने बताया कि घर पर मौजूद बच्चे की मां और एक रिश्तेदार उनको हिरासत लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में पहले उन्होंने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस द्वारा जब सबूतों के साथ बात की गई तो उन्होंने पूरी घटना को कबूल करते हुए बताया कि बच्ची की मां ने बताया कि यह घटना उनके द्वारा की गई है। बच्ची की मां एवं जो उनका भतीजा के बीच कुछ अवैध संबंध हुए थे, जिसकी जानकारी बच्ची को हो गई थी और बच्ची ने ये बोला था कि वह इसकी जानकारी अपने पिता को देगी।

इस कारण से घबराकर आवेश में आकर दराती से बच्ची के ऊपर हमला किया गया और हमला करने के बाद अभियुक्त अंकित के साथ मिलकर बच्चों के शव को खंडर में जाकर छिपा दिया। खंडर में शव छिपाने के बाद शोर मचाकर यह बताया कि बच्ची घर से गायब है। एसपी ने बताया कि आरोपियों ने घटनाक्रम को छिपाने के लिए पूरे घर की धुलाई की गई और घर की मिट्टी से लिपाई की गई, लेकिन फार्रेंसिक टीम ने बारीकि से घटनास्थल की जांच कर अच्छे ढंग से साक्ष्य एकत्र किए।

कौन हैं पकड़े गए आरोपी (Hapur Crime News)

पुलिस ने बताया कि इस हत्याकांड में मृतका बच्ची की मां सुलेखा पत्नी राजीव तोमर निवासी ग्राम जखेड़ा रहमतपुर थाना बहादुरगढ़ जनपद हापुड़ और मृतका का तहेरा भाई अंकित कुमार निवासी ग्राम जखेड़ा रहमतपुर थाना बहादुरगढ़ जनपद हापुड़ हैं।

यह किया बरामद (Hapur Crime News)

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर आलाकत्ल दरांती व दो डंडे, घटना को अंजाम देते समय हत्यरोपियों द्वारा पहने गए रक्तरंजित कपड़े बरामद किए गए हैं।

Hapur crime news लोरी वाले हाथों ने बेटी को मौत की नींद सुलाया Hapur crime news लोरी वाले हाथों ने बेटी को मौत की नींद सुलाया Hapur crime news लोरी वाले हाथों ने बेटी को मौत की नींद सुलाया Hapur crime news लोरी वाले हाथों ने बेटी को मौत की नींद सुलाया Hapur crime news लोरी वाले हाथों ने बेटी को मौत की नींद सुलाया Hapur crime news लोरी वाले हाथों ने बेटी को मौत की नींद सुलाया

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News