Hapur Crime News सपा नेता पत्नी हत्याकांड, पुलिस को मिले महत्वपूर्ण सुराग, जल्द होगा पर्दाफाश

Khabarwala 24 News Hapur : Hapur Crime News बुलंदशहर रोड स्थित सामिया गार्डन कालोनी में समाजवादी पार्टी के नेता जहीर सलमानी की पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस अधीक्षक ने घटना स्थल का निरीक्षण कर पुलिस टीमों को वारदात का जल्द से […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur : Hapur Crime News बुलंदशहर रोड स्थित सामिया गार्डन कालोनी में समाजवादी पार्टी के नेता जहीर सलमानी की पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस अधीक्षक ने घटना स्थल का निरीक्षण कर पुलिस टीमों को वारदात का जल्द से जल्द पर्दाफाश करने के निर्देश दिए हैं। वहीं पुलिस अधिकारियों का दावा है कि पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जल्द वारदात का पर्दाफाश किया जाएगा।

क्या है पूरा मामला (Hapur Crime News)

जानकारी के अनुसार बुलंदशहर रोड स्थित सामिया गार्डन निवासी सपा नेता जहीर सलमानी की पत्नी नाजरीन घर में थी। वहां फर्नीचर बनाने वाली लेबर भी कार्य कर रही थी। बताया जा रहा है कि इसी बीच किसी ने सपा नेता की पत्नी नाजरीन पर फायरिंग कर दी । गंभीर हालत में नाजरीन लहुलुहान होकर गिर गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंची और जहीर सलमानी को इसकी सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और सपा नेता जहीर सलमानी मौके पर पहुंचे। घायल पत्नी को आनन फानन में नगर के देवनंदनी अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने बताया कि मृतका को तीन गोली लगी थीं।

घटना स्थल पर पहुंचे एसपी अभिषेक वर्मा (Hapur Crime News)

सपा नेता की पत्नी की हत्याकांड की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों को जल्द से जल्द वारदात का पर्दाफाश करने के निर्देश दिए।

वारदात का जल्द होगा पर्दाफाश (Hapur Crime News)

एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि हापुड़ नगर के सामिया गार्डन से देवनंदनी अस्पताल से एक डेड बाॅडी की सूचना प्राप्त हुई। अस्पताल की सूचना के आधार पर पुलिस यहां मौके पर आई। यह घर जहीर सलमानी का है और जो मृतका है उनका नाम नाजरीन है। मृतका जहीर सलमानी की दूसरी पत्नी है जो यहां सामिया गार्डन में रहती है। पुलिस मौके पर आई है अभी घरवालो और सबसे बातचीत की जा रही है।

उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्यता किसी भी बाहरी व्यक्ति का इस घर में आना नहीं पाया जा रहा है। इसमें घर के कुछ विषय है सभी घरवालों से पूछताछ की जा रही है। कुछ महत्वपूर्ण सबूत घर के अंदर से मिले हैं। जिन्हें फार्रेंसिक टीम द्वारा एकत्र कर लिए गए हैं। जल्द ही इस घटना में जो अभियुक्त हैं उसकी गिरफ्तारी कर घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। एसपी ने बताया कि अभी तक जो अस्पताल से सूचना मिली हैं उसके अनुसार दो से तीन गोली लगी होना सामने आई है।

Hapur crime news सपा नेता पत्नी हत्याकांड, पुलिस को मिले महत्वपूर्ण सुराग, जल्द होगा पर्दाफाश Hapur crime news सपा नेता पत्नी हत्याकांड, पुलिस को मिले महत्वपूर्ण सुराग, जल्द होगा पर्दाफाश Hapur crime news सपा नेता पत्नी हत्याकांड, पुलिस को मिले महत्वपूर्ण सुराग, जल्द होगा पर्दाफाश Hapur crime news सपा नेता पत्नी हत्याकांड, पुलिस को मिले महत्वपूर्ण सुराग, जल्द होगा पर्दाफाश Hapur crime news सपा नेता पत्नी हत्याकांड, पुलिस को मिले महत्वपूर्ण सुराग, जल्द होगा पर्दाफाश Hapur crime news सपा नेता पत्नी हत्याकांड, पुलिस को मिले महत्वपूर्ण सुराग, जल्द होगा पर्दाफाश

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News