Rang Panchami 2024 : सनातन धर्म में रंग पंचमी का महत्व, इस साल कब है ये त्योहार, नोट करें दिन तारीख और शुभ मुहूर्त

Khabarwala 24 News New Delhi : Rang Panchami 2024 सनातन धर्म में कई सारे पर्व मनाए जाते हैं लेकिन रंग पंचमी को खास माना गया है जो कि देवताओं के साथ रंग खेलने का उत्सव होता है। इस विशेष दिन पर देवता भी धरती पर रंगोत्सव मनाने के लिए आते हैं। इस पर्व को बड़ी […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Rang Panchami 2024 सनातन धर्म में कई सारे पर्व मनाए जाते हैं लेकिन रंग पंचमी को खास माना गया है जो कि देवताओं के साथ रंग खेलने का उत्सव होता है। इस विशेष दिन पर देवता भी धरती पर रंगोत्सव मनाने के लिए आते हैं। इस पर्व को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। रंग पंचमी का त्योहार मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और गुजरात में मनाया जाता है। आइए हम आपको रंग पंचमी की तारीख और शुभ मुहूर्त के बारे में बताने जा रहे हैं।

रंग पंचमी की तारीख और मुहूर्त (Rang Panchami 2024)

हिंदू पंचांग के अनुसार कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि की शुरुआत 29 मार्च को रात 8 बजकर 20 मिनट से हो रही है वही इस तिथि का समापन 30 मार्च को रात 9 बजकर 13 मिनट पर हो जाएगा। वही उदया तिथि के अनुसार रंग पंचमी का त्योहार 30 मार्च दिन शनिवार को मनाया जाएगा। इस दौरान देवताओं के साथ होली खेलने का शुभ समय सुबह 7 बजकर 46 मिनट से सुबह 9 बजकर 19 मिनट तक प्राप्त हो रहा है।

रंग पंचमी व्रत पूजन का संकल्प (Rang Panchami 2024)

रंग पंचमी के शुभ दिन पर सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त होकर व्रत पूजन का संकल्प करें। इसके बाद पूजा स्थल पर एक चौकी पर लाल वस्त्र बिछाकर भगवान कृष्ण और राधा रानी जी की प्रतिमा स्थापित करें अब तांबे का पानी से भरा कलश रखें।

खुशहाली की भगवान से प्रार्थना (Rang Panchami 2024)

इसके बाद भगवान को कुमकुम, चंदन, अक्षत, गुलाब के पुष्प, खीर, पंचामृत, गुड़ चना आदि का भोग लगाएं। इसके बाद राध कृष्ण को पुष्पों की माला अर्पित करें और गुलाल चढ़ाएं। फिर आरती करके घर परिवार की खुशहाली के लिए भगवान से प्रार्थना करें और कलश में भरा जल घर में छिड़के।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News