CDO Hapur लू से बचाव के लिए सीडीओ ने अफसरों को दिए निर्देश

Khabarwala 24 News Hapur: CDO Hapur मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लू प्रबंधन को गम्भीरतापूर्वक लागू करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। पेयजल व्यवस्था बेहतर करें (CDO Hapur) कलेक्ट्र्ट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: CDO Hapur मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लू प्रबंधन को गम्भीरतापूर्वक लागू करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

Cdo hapur लू से बचाव के लिए सीडीओ ने अफसरों को दिए निर्देश

पेयजल व्यवस्था बेहतर करें (CDO Hapur)

कलेक्ट्र्ट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने जनपद के सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि नगरपालिका क्षेत्रों में आवश्यक स्थानों पर शीतल पेयजल की व्यवस्था कर ले। इसके अलावा जिन स्थानो पर आरओ लगे है उन्हे जल्द ही दुरुस्त करा दिया जाए। उन्होंने कहा कि यात्री के रुकने तथा इंतजार करने के स्थानों पर भी पेयजल की व्यवस्था कराई जाए।

लू के बचाव के उपायों का करें प्रचार प्रसार (CDO Hapur)

उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक से स्कूलों में छात्रों के मध्य लू प्रबंधन का प्रचार प्रसार करने के लिए लू बचाव संबंधी वीडियो चलावने के निर्देश दिए। उन्होनें मुख्य चिकित्सा अधिकारी से समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केदो में आवश्यक रूप से आइस पैक की व्यवस्था करने के साथ-साथ कूल वार्ड भी बनाने के निर्देश दिए । जिससे लू से पीड़ित मरीजों को समस्या का सामना न करना पड़े। मुख्य विकास अधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारी से दोपहर के समय विद्युत की निर्बाध आपूर्ति करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए की फसलों के ऊपर से गुजरने वाले विद्युत तार से फसलों में आग न लगें। सीडीओ ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से समस्त चिकित्सालयों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद पर लू से बचाव एवं राहत हेतु क्या करें, क्या ना करें का व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए।

Cdo hapur लू से बचाव के लिए सीडीओ ने अफसरों को दिए निर्देश

लू से बचने के उपाय बताएं (CDO Hapur)

आपदा विशेषज्ञ गजेंद्र सिंह बघेल ने कहा बताया कि हीट वेव दिन का औसत रूप से 6 से 15 अप्रैल के मध्य प्रारंभ होने की सूचना प्राप्त है । उन्होंने बताया कि लू से बचने के लिये कड़ी धूप में बाहर ना निकले, दोपहर में 12 से 3:00 के बीच बाहर न निकले। इसके अलावा अधिक से अधिक पानी पीये जिससे डिहाइड्रेशन का शिकार ना हो। उन्होंने बताया कि लू लगने के पश्चात शरीर को गीले कपड़ों से पोछा जाए तथा सिर पर सामान्य तापमान का पानी डाला जाए तथा शरीर का तापमान कम करने का उपाय करें। इसके अलावा ओआरएस, नींबू पानी का घोल पिलाया जाए।

हेल्पलाइन नंबर किया जारी (CDO Hapur)

आपदा विशेषज्ञ ने बताया कि आपदा प्रबंधन हेतु जानकारी तथा सहायता के लिए राहत हेल्पलाइन नंबर 1070 उपलब्ध कराया गया है। जिस पर फोन करके आपदा संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि राज्य स्तर पर घोषित आपदा की सूची में लू को शामिल किया गया है।

यह रहे मौजूद

बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी,नगर पालिकाओं के अधिशासी अधिकारी, विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Cdo hapur लू से बचाव के लिए सीडीओ ने अफसरों को दिए निर्देश Cdo hapur लू से बचाव के लिए सीडीओ ने अफसरों को दिए निर्देश Cdo hapur लू से बचाव के लिए सीडीओ ने अफसरों को दिए निर्देश Cdo hapur लू से बचाव के लिए सीडीओ ने अफसरों को दिए निर्देश Cdo hapur लू से बचाव के लिए सीडीओ ने अफसरों को दिए निर्देश Cdo hapur लू से बचाव के लिए सीडीओ ने अफसरों को दिए निर्देश

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News