Unique Travel offer बिना कपड़े पहने भी इस क्रूज पर कर सकते हैं यात्रा, बेअर नेसेसिटीज नाम की ट्रैवल कंपनी का अनोखा ऑफर, बस ये है शर्त

Khabarwala 24 News New Delhi : Unique Travel offer आमतौर पर तो समुद्री जहाजों पर तमाम तरह की वर्ल्ड क्लास सुविधाएं दी जाती हैं, जिसमें फाइव स्टार होटलों जैसा खाना, सोने के लिए आरामदायक बेड और मौज-मस्ती की तमाम सुविधाएं भी शामिल हैं पर क्या हो अगर कोई क्रूज कंपनी बिना कपड़ों के यात्रियों को […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Unique Travel offer आमतौर पर तो समुद्री जहाजों पर तमाम तरह की वर्ल्ड क्लास सुविधाएं दी जाती हैं, जिसमें फाइव स्टार होटलों जैसा खाना, सोने के लिए आरामदायक बेड और मौज-मस्ती की तमाम सुविधाएं भी शामिल हैं पर क्या हो अगर कोई क्रूज कंपनी बिना कपड़ों के यात्रियों को यात्रा करने की अनुमति दे दे? जी हां, आजकल ऐसा ही एक क्रूज चर्चा में है। अमेरिका के टेक्सास स्थित बेअर नेसेसिटीज नाम की ट्रैवल कंपनी अपने यात्रियों को यह अनोखी यात्रा मुहैया करा रही है। माना जा रहा है कि यह दुनिया की एकमात्र ऐसी क्रूज लाइन है, जो यात्रियों को तनाव-मुक्त और कपड़े-मुक्त यात्रा का अनुभव कराती है। इस क्रूज पर यात्री चाहें तो बिना कपड़ों के भी रह सकते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें कुछ खास नियमों का पालन भी करना होगा।

बुजुर्ग शख्स ने बताई सच्चाई (Unique Travel offer)

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये ट्रैवल कंपनी 1990 के दशक से ही यात्रियों को चार्टर्ड यात्रा उपलब्ध करा रही है, लेकिन हाल ही में 67 साल के एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया साइट रेडिट पर जब अपने अनुभव साझा किए तो उसके बारे में जानकर हर कोई हैरान रह गया। उसने खुलासा किया कि क्रूज पर यात्रियों को बिना कपड़ों के भी रहने की अनुमति दी जाती है, लेकिन उन्हें कुछ नियमों का पालन करना होता है।

बस इन नियमों का करें पालन (Unique Travel offer)

शख्स ने बताया कि यात्रियों की प्राइवेसी को प्रोटेक्ट करने के लिए उनकी सहमति के बिना जहाज पर कोई भी तस्वीर खींचना या वीडियो बनाना मना है। इसके अलावा सबसे खास नियम तो ये है कि यात्री जहाज के कैप्टन की अनुमति से ही बिना कपड़ों के रह सकते हैं, लेकिन जब भी उन्हें बालकनी में जाना हो या बंदरगाह के डॉक तक जाना हो तो पूरे कपड़े पहनने होंगे। वहीं, कंपनी का एक और विशेष नियम ये है कि यात्री बुफे में अपने कपड़ों के बिना रह सकते हैं, लेकिन डायनिंग एरिया में नहीं।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

Related News

Breaking News