Lootere Trailer ‘लुटेरे’ की जबरदस्त कहानी ने बढ़ाई उत्सुकता

Khabarwala 24 News New Delhi: Lootere Trailer हंसल मेहता इस बार समुद्री लुटेरों पर बनी एक दिलचस्प कहानी लेकर दर्शकों के सामने आ रहे हैं। उनकी अपकमिंग सीरीज ‘लुटेरे’ का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज हो गया है। कमाल जय मेहता के निर्देशन में बनी इस सीरीज के ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस देखने को मिल रहे […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Lootere Trailer हंसल मेहता इस बार समुद्री लुटेरों पर बनी एक दिलचस्प कहानी लेकर दर्शकों के सामने आ रहे हैं। उनकी अपकमिंग सीरीज ‘लुटेरे’ का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज हो गया है। कमाल जय मेहता के निर्देशन में बनी इस सीरीज के ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस देखने को मिल रहे हैं। वहीं, इसके डायलॉग्स भी खूब कमाल कर रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है सीरीज की कहानी और इसे कब स्ट्रीम किया जाने वाला है।

शानदार है ट्रेलर (Lootere Trailer)

ट्रेलर की शुरूआत में लालच को बुरा बताया जा रहा है। इसके बाद बैकग्राउंड से आवाज आती है, ‘जन्नत में नौकर बनने से अच्छा है, नर्क में राजा बनो.’ इसके बाद समुद्र का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। कुछ लुटेरे जहाज में समुद्र को लूटने के लिए पहुंचते हैं। सोमालिया में कुछ लुटेरे भारतीय समुद्र जहाज का अपहरण कर लेते हैं। यहीं से कहानी का दिलचस्प मोड़ शुरू हो जाता है।

एक्शन के साथ कॉमेडी (Lootere Trailer)

जहां एक ओर ट्रेलर में शानदार एक्शन का देखा जा रहा है, वहीं इसमें कॉमेडी का दिलचस्प तड़का भी लगाया है। एक डायलॉग है जिसमें लुटेरों को जब पता चलता है कि उन्होंने जिस जहाज का अपहरण किया है वो भारती है, इसमें वह कैप्टन से पूछते हैं, ‘आप अक्षय कुमार से मिले हैं?’ ट्रेलर में साजिश, कॉमेडी और एक्शन का दमदार डोज देखने को मिलता है।

कब रिलीज होगी सीरीज (Lootere Trailer)

‘लुटेरे’ के ट्रेलर ने सीरीज के लिए दर्शकों की उत्सुकता को दोगुना कर दिया है। वहीं, इसके लिए लंबा इंतजार करने की भी जरूरत नहीं हैं। सीरीज का प्रीमियर इसी महीने, 22 मार्च, 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाने वाला है। इसमें रजत कपूर और विवेक गोम्बर को लीड रोल्स में देखा जाने वाला है। इनके अलावा ‘लुटेरे’ में अमृता खानविलकर और आमिर अली भी अमह किरदारों में नजर आने वाले हैं।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News