जिला पंचायत सदस्य पति का क्लीनिक सील करने पहुंची टीम, भाकियू ने सीएमओ कार्यालय पर धरना देकर किया प्रदर्शन

खबरवाला 24 न्यूज हापुड़: सिंभावली में जिला पंचायत सदस्य पति का क्लीनिक सील करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम पर राजनीति से प्रेरित होकर, पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाते हुए भाकियू कार्यकर्ताओं ने सीएमओ कार्यालय का घेराव कर, जोरदार हंगामा किया। सीएमओ ने कहा कि किसी हाल में अपंजीकृत चिकित्सक को उपचार नहीं करने दिया […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरवाला 24 न्यूज हापुड़: सिंभावली में जिला पंचायत सदस्य पति का क्लीनिक सील करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम पर राजनीति से प्रेरित होकर, पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाते हुए भाकियू कार्यकर्ताओं ने सीएमओ कार्यालय का घेराव कर, जोरदार हंगामा किया। सीएमओ ने कहा कि किसी हाल में अपंजीकृत चिकित्सक को उपचार नहीं करने दिया जाएगा। हालांकि क्लीनिक सील नहीं हो सका, आश्वासन पर कार्यकर्ता वापस लौट गए।

राजनीति से प्रेरित होकर, पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का आरोप

- Advertisement -

भाकियू जिलाध्यक्ष दिनेश खेड़ा ने कहा कि जिला पंचायत में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। प्रतिपक्ष के सदस्यों को डराने, धमकाने का कार्य हो रहा है, उनके क्षेत्र में होने वाले कार्यों को लेकर भी पक्षपात हो रहा है। आरोप लगाया कि जिला पंचायत सदस्य पति के क्लीनिक को इसी राजनीति से प्रेरित होकर स्वास्थ्य विभाग ने सीलिंग करने की तैयारी की है, जबकि चिकित्सक के पास डिग्री है। यह अन्याय किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके विरोध में कार्यकर्ताओं ने सीएमओ कार्यालय पर जोरदार हंगामा किया।

सीएमओ ने किया कार्यकर्ताओं से वार्ता

सीएमओ ने कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर कहा कि कोई कार्रवाई राजनीति से प्रेरित होकर नहीं की जा रही है। पंजीकरण और डिग्रियां नहीं दिखाने पर ही क्लीनिक को नोटिस दिया गया है। इनमें चिकित्सक द्वारा आज तक कोई चीजें नहीं दिखायी गई हैं, यदि अपंजीकृत चिकित्सक क्लीनिक पर इलाज करता मिला तो सख्त कार्रवाई होगी। हालांकि भाकियू कार्यकर्ताओं के उग्र होने पर उन्होंने नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। हालांकि क्लीनिक सील नहीं किया जा सका। आश्वासन पर कार्यकर्ता वापस लौट गए।

- Advertisement -

यह रहे मौजूद

इस मौके पर नीलम सिंह, ममता शर्मा, रेनू ठाकुर, पूनम शर्मा, सरिता देवी, प्रवेश देवी, शोभा देवी, सुषमा, शब्बु चौधरी, खुशनूद, पीके शर्मा, सुरेंद्र सिंह बाना, मनोज त्यागी, पीके शर्मा, सुरेंद्र सिंह, मनोज त्यागी, चौधरी जनम सिंह आदि मौजूद रहे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News