CDO inspection सीडीओ ने किया श्यामनगर आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण मांगा स्पष्टीकरण

Khabarwala 24 News Hapur: CDO inspection मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार ने विकास क्षेत्र हापुड के ऑगनबाडी केन्द्र श्यामनगर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान साहियका उपस्थित नहीं मिली। इसके अलावा बच्चों के खिलौने पिन्नी में बंद मिले। बाल विकास परियोजना अधिकारी को निर्देशित किया कि अनुपस्थित सहायिका का स्पष्टीकरण प्राप्त कर अपनी […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: CDO inspection मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार ने विकास क्षेत्र हापुड के ऑगनबाडी केन्द्र श्यामनगर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान साहियका उपस्थित नहीं मिली। इसके अलावा बच्चों के खिलौने पिन्नी में बंद मिले। बाल विकास परियोजना अधिकारी को निर्देशित किया कि अनुपस्थित सहायिका का स्पष्टीकरण प्राप्त कर अपनी आख्या सहित तीन दिन में भेजा जाए। केंद्र में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जाए।

Cdo inspection सीडीओ ने किया श्यामनगर आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण मांगा स्पष्टीकरण

पिन्नी में बंद मिले बर्तन (CDO inspection)

शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी ग्राम श्यामनगर के कम्पोजिट विद्यालय के प्रांगण में पहुंचे। जहां दो ऑगनबाडी केन्द्रों का संचालन किया जा रहा है। आंगनबाडी कार्यकत्री बीना त्यागी, विनय शर्मा एवं सहायिका पवन भाटी मौजूद मिली। जबकि गीता अनुपस्थित पाई गई। बताया गया कि इन केन्द्रों कुल 37 बच्चें पंजीकृत है जिसके सापेक्ष निरीक्षण के समय कोई बच्चा उपस्थित नहीं मिला। बच्चों के वजन तौलने एवं लम्बाई नापने वाली मशीन केन्द्र पर उपलब्ध पाई गई। बच्चों के खेलने के खिलौने भी प्रयोग नहीं किये जा रहे है। उनको पिन्नी में बन्द करके रखा गया है।

प्रयोग में नहीं ला जा रहे थे बर्तन (CDO inspection)

ऑगनबाडी केन्द्रों पर हॉट कुक्कड फूड बनना बताया गया। केन्द्र पर बर्तन उपलब्ध मिली। परन्तु बर्तन चैक करने पर पाया गया कि कोई भी बर्तन प्रयोग में नहीं लिया गया है। ऑबनबाडी कार्यकत्रियों द्वारा अवगत कराया गया कि बच्चें घर से अपना बर्तन लाते हैं उसी में उनको खाना दिया जाता है। जिला कार्यकम को निर्देश दिये जाते हैं कि वह इस संबंध में स्वयं जांच करें कि जब बर्तन केन्द्र पर उपलब्ध है तो बच्चों से बर्तन क्यों मंगाए जा रहे है।

Cdo inspection सीडीओ ने किया श्यामनगर आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण मांगा स्पष्टीकरण

सीडीओ ने कम्पोजिट विद्यालय का किया निरीक्षण (CDO inspection)

इसी कैम्पस में कम्पोजिट विद्यालय श्यामनगर संचालित है जिसमें कुल 81 बच्चें पंजीकृत है जिसके सापेक्ष पंजिका में 60 बच्चें उपस्थित दर्शाये गये हैं परन्तु निरीक्षण के समय 47 बच्चें उपस्थित पाये गए। शेष के संबंध में बताया गया कि बच्चें विद्यालय के बराबर में शादी होने के कारण चले गए हैं।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश किया गया कि वह हापुड़ यह सुनिश्चित करें कि जब बच्चें विद्यालय में आ जाये तो बच्चें छुटटी के उपरान्त ही विद्यालय वापस घर भेजे जाएं। इंचार्ज प्रधानाध्यापक को निर्देश दिए गए कि वह अभिभावकों से समन्वय स्थापित कर उन्हें प्रेरित करें एवं बच्चों की शतप्रतिशत उपस्थित सुनिश्चित कराये व साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जाय।

जिला कार्यक्रम अधिकारी को यह दिए निर्देश (CDO inspection)

सीडीओ ने जिला कार्यकम अधिकारी को निर्देशित किया जाता हैं कि वह स्वयं भी ऑगनबाडी केन्द्रों का निरीक्षण करें एवं सभी ऑगनबाडी केन्द्रों का संबंधित सुपरवाईजर, बाल विकास परियोजना अधिकारियों से निरीक्षण कराकर उसकी समीक्षा करें तथा केन्द्रों पर बच्चों के लिए उपलब्ध खिलौने का प्रयोग कराया जाए एवं उसकी दैनिक रूप से वीडियों के माध्यम से समीक्षा की जाय जिससे यह पुष्टि हो सके कि बच्चे खिलौनो से खेल रहे हैं।

किसी तरह की समस्या उत्पन्न होने पर उसका नियमानुसार निस्तारण कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करें। अनुपस्थित सहायिका का स्पष्टीकरण प्राप्त कर अपनी आख्या सहित तीन दिन में प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।

Cdo inspection सीडीओ ने किया श्यामनगर आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण मांगा स्पष्टीकरण Cdo inspection सीडीओ ने किया श्यामनगर आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण मांगा स्पष्टीकरण

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News