Kisan Andolan भाकियू टिकैत ने सरूरपुर के पास लगाया जाम, पुलिस ने खुलवाया

Khabarwala 24 News Hapur: Kisan Andolan एमएसपी की गारंटी को लेकर कानून बनाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को भाकियू टिकैत संयुक्त मोर्चा के ग्रामीण भारत बंद के आह्वान का जिले में खासा असर नहीं दिखा। हालांकि, दोपहर के समय भाकियू (टिकैत) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुशलपाल आर्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गढ़मुक्तेश्वर में […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Kisan Andolan एमएसपी की गारंटी को लेकर कानून बनाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को भाकियू टिकैत संयुक्त मोर्चा के ग्रामीण भारत बंद के आह्वान का जिले में खासा असर नहीं दिखा। हालांकि, दोपहर के समय भाकियू (टिकैत) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुशलपाल आर्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गढ़मुक्तेश्वर में एनएच-09 स्थित गांव सरूरपुर के पास कुछ देर के लिए जाम लगा दिया। हालांकि पुलिस के समझाने पर जाम खोल दिया गया। वहीं, बुलंदशहर से पिलखुवा पहुंचे भाकियू (चढूनी) के पदाधिकारियों ने छिजासरी टोल प्लाजा को करीब 15 मिनट तक फ्री कराया। किसानों के पहुंचने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसानों को समझाकर वापस लौटा दिया।

Kisan andolan भाकियू टिकैत ने सरूरपुर के पास लगाया जाम, पुलिस ने खुलवाया

अलर्ट मोड पर रहे पुलिस व प्रशासन के अफसर (Kisan Andolan)

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारत बंद की तैयारी के लिए किसान नेताओं ने गांव-गांव जाकर किसानों एवं मजदूरों को कार्य बहिष्कार करने का अनुरोध किया गया। इसे ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को दिन निकलते ही पुलिस व प्रशासन के अफसर अलर्ट हो गए। जगह-जगह बैरिकेडिंग कर पुलिस चेकिंग करती रही। दोपहर को भाकियू टिकैत के उपाध्यक्ष कुशल पाल आर्य के नेतृत्व में भाकियू कार्यकर्ता गढ़मुक्तेश्वर के एनएच-09 स्थित गांव सरूरपुर के पास पहुंचे और जाम लगा दिया।

Kisan andolan भाकियू टिकैत ने सरूरपुर के पास लगाया जाम, पुलिस ने खुलवाया

किसानों की मांग को पूरा करें (Kisan Andolan)

भाकियू टिकैत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुशलपाल आर्य ने कहा कि हरियाणा में किसानों के साथ पुलिस-प्रशासन ने बर्बरता की है। किसानों की मांगों को अनदेखा कर सरकार तानाशाही बनी हुई है। किसान अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। जब तक मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा तब तक आंदोलन समाप्त नहीं होगा।सरकार जल्द एमएसपी की गारंटी समेत अन्य मार्गों को पूरा करें। जाम लगने की सूचना मिलने पर सीओ गढ़मुक्तेश्वर आशुतोष शिवम व सिंभावली थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं को समझाकर जाम खुलवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू कराई।

Kisan andolan भाकियू टिकैत ने सरूरपुर के पास लगाया जाम, पुलिस ने खुलवाया Kisan andolan भाकियू टिकैत ने सरूरपुर के पास लगाया जाम, पुलिस ने खुलवाया

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News