Kurana Toll Plaza कुराना टोल प्लाजा टोल मांगने पर कर्मचारियों से मारपीट कर टोल किया फ्री

Khabarwala 24 News Hapur: Kurana Toll Plaza  हाफिजपुर थाना क्षेत्र में कुराना टोल प्लाजा पर 20-25 गाड़ियों में सवार युवकों ने टोल मांगने पर टोल कर्मियों के साथ मारपीट कर दी। इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। इतना नहीं टोल को फ्री कर दिया। जिससे राजस्व की हानि हो गई। पीड़ित की तहरीर पर […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Kurana Toll Plaza  हाफिजपुर थाना क्षेत्र में कुराना टोल प्लाजा पर 20-25 गाड़ियों में सवार युवकों ने टोल मांगने पर टोल कर्मियों के साथ मारपीट कर दी। इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। इतना नहीं टोल को फ्री कर दिया। जिससे राजस्व की हानि हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला (Kurana Toll Plaza )

ग्राम रासना थाना रोहटा जनपद मेरठ निवासी शादाब त्यागी ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह कुराना टोल प्लाजा पर प्रबंधक है। 11 फरवरी की रात को हापुड़ की तरफ से 20-25 गाड़ियों में सवार होकर कुछ युवक टोल प्लाजा पर आए और टोल शुल्क देने से मना करने लगे। जबरन टोल बूम (वैरियर) हटाने लगे तो टोल के कर्मचारी हैदर, आसिफ अनिकेत, पंकज आदि ने उन्हें ऐसा करने से मना किया तो टोल स्टाफ के साथ गाली गलौज करते हुए धक्का मुक्की करते हुए टोल फ्री कर दिया ।

टोल फ्री करने से हुए राजस्व की हानि (Kurana Toll Plaza )

पीड़ित ने मुकदमें में बताया कि टोल फ्री किए से राजस्व हानि हुई। वह भी मौके पर पहुंचे और अन्य लोगों के साथ उन्हें काफी समझाया गया लेकिन वह नहीं माने। उनके साथ भी गाली गलौज कर मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

पुलिस ने टोल प्रबंधक की तहरीर पर नाजिम, नासिर, अब्दुल रहमान, दानिस, सुहेल मुंडाली, जुनैद, गुलबहार, जावेद, माहिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Kurana toll plaza कुराना टोल प्लाजा टोल मांगने पर कर्मचारियों से मारपीट कर टोल किया फ्री

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News