Mauni Amavasya 2024 पितृदोष मौनी अमावस्या के दिन होगा दूर, इस विधि से जलाएं पितरों के निमित्त दीपक

Khabarwala 24 News New Delhi : Mauni Amavasya 2024 अमावस्या हर माह में एक बार आती है अभी माघ का महीना चल रहा है और इस माह पड़ने वाली अमावस्या तिथि को मौनी अमावस्या के नाम से जाना जा रहा है। सनातन धर्म में अमावस्या तिथि को बेहद ही खास माना गया है जो कि […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Mauni Amavasya 2024 अमावस्या हर माह में एक बार आती है अभी माघ का महीना चल रहा है और इस माह पड़ने वाली अमावस्या तिथि को मौनी अमावस्या के नाम से जाना जा रहा है। सनातन धर्म में अमावस्या तिथि को बेहद ही खास माना गया है जो कि स्नान दान, पूजा पाठ व तप जप के लिए खास मानी जाती है। अमावस्या तिथि पूर्वजों को समर्पित होती है ऐसे में इस तिथि पर पूर्वजों के लिए श्राद्ध तर्पण करना लाभकारी माना जाता है। इस बार माघ की अमावस्या 9 फरवरी दिन शुक्रवार को पड़ रही है इस दिन पूर्वजों को निमित्त दीपक जलाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से पितृदोष दूर होता है और तरक्की मिलती है। तो आज हम आपको पितरों के निमित्त दीपक जलाने की विधि बता रहे हैं।

मौनी अमावस्या पर ऐसे जलाएं दीपक (Mauni Amavasya 2024)

पंचांग के अनुसार मौनी अमावस्या के दिन सूर्योदय 7 बजकर 5 मिनट पर होगा और सूर्यास्त 6 बजकर 6 मिनट पर हो जाएगा। ऐसे में पितरों के लिए दीपक अंधेरा होने से पहले ही जलाना अच्छा रहेगा। इस दिन पितरों के लिए ​दीपक किसी भी पीपल के पेड़ के नीचे जला सकते हैं इसके अलावा आप घर की दक्षिण दिशा में भी दीपक जला सकते हैं।

सुख समृद्धि व तरक्की का आशीर्वाद (Mauni Amavasya 2024)

अमावस्या तिथि पर एक मिट्टी का दीपक लेकर उसे पानी से साफ करके सूखा लें इसके बाद संध्याकाल के समय उस दीपक में सरसों तेल भरकर रूई की बत्ती लगाएं इसके बाद पितरों का स्मरण कर दीपक प्रज्वलित करें। वही पितृपक्ष के दिनों में आप पूर्वजों को लिए हर दिन दीपक जला सकते हैं माना जाता है कि दीपक जलाने से पूर्वज प्रसन्न हो जाते हैं और सुख समृद्धि व तरक्की का आशीर्वाद प्रदान करते हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

Related News

Breaking News