वाहन पर नहीं लगी है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट तो भरना पड़ेगा जुर्माना

खबरवाला न्यूज 24 हापुड़: शासन की ओर से बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के चल रहे वाहनों के खिलाफ 15 फरवरी से अभियान शुरू  किया गया है। निर्देशों के बाद भी नंबर प्लेट नहीं लगवाने वाले वाहनों के खिलाफ विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। 56643 वाहनों में नहीं लगी है हाई सिक्योरिटी प्लेट जिले […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरवाला न्यूज 24 हापुड़: शासन की ओर से बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के चल रहे वाहनों के खिलाफ 15 फरवरी से अभियान शुरू  किया गया है। निर्देशों के बाद भी नंबर प्लेट नहीं लगवाने वाले वाहनों के खिलाफ विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

56643 वाहनों में नहीं लगी है हाई सिक्योरिटी प्लेट
जिले में अभी 56643 एेसे वाहन हैं जो बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के फर्राटा भर रहे हैं। सरकार ने करीब चार साल पहले वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के आदेश जारी किए थे। इसके बावजूद वाहन स्वामियों द्वारा अभी तक एचएसआरपी नहीं लगवा रहे हैं। जिले में करीब 1.25 लाख छोटे वाहन हैं। एेसे  हजार से अधिक वाहनों में अभी तक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगी है। इसके अलावा १७ हजार व्यवसायिक वाहन हैं। जिनमें से 3200 वाहनों ने अभी तक यह नंबर प्लेट नहीं लगवाई है।

बिना नंबर प्लेट नहीं होगा कोई कार्य
कई बार तिथि बढ़ाए जाने के बाद भी जिले में वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लग सकी। निर्धारित तिथि बीतने के बाद परिवहन विभाग ने हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगवाने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।विभाग की ओर से ऐसे वाहनों का चालान किया जा रहा है। इसके साथ ही विभाग में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगवाने वाले वाहनों के अन्य काम रोक दिए गए हैं। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने पर ही इन वाहनों का रुका हुआ काम किया जाएगा।

क्या बोले ज़िम्मेदार
एआरटीओ प्रवर्तन आशुतोष उपाध्याय ने बताया की हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने की अंतिम तिथि १५ जुलाई २०२२ थी। उसके बाद भी लोगों को हाई सिक्योरिटी नंबर लगवाने के लिए प्रेरित किया गया। अब शासन ने ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं।अब जिन वाहनो पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं होगी उन वाहनों का चालान किया जाएगा। वहीं सीओ (यातायात) आशुतोष शिवम ने बताया कि बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वाहन चालक अपने अपने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवा दें अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News