कानपुर घटना को लेकर कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर दिया धरना, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

खबरवाला 24 न्यूज हापुड़: कानपुर देहात जिले में अतिक्रमण हटाने के दौरान मां-बेटी की जिंदा जलकर हुई मौत को लेकर कांग्रेस ने जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि ब्राह्मण समाज का अपमान किया गया है। दोषी अफसरों को फांसी की सजा और 5 करोड़ मुआवजा, पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी दिलाई जाए। कांग्रेस […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरवाला 24 न्यूज हापुड़: कानपुर देहात जिले में अतिक्रमण हटाने के दौरान मां-बेटी की जिंदा जलकर हुई मौत को लेकर कांग्रेस ने जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि ब्राह्मण समाज का अपमान किया गया है। दोषी अफसरों को फांसी की सजा और 5 करोड़ मुआवजा, पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी दिलाई जाए।

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अशोक शर्मा ने बताया कि मां बेटी की मौत ब्राह्मण समाज का अपमान है। आरोप लगाया गया कि झोपड़ी हटाने के नाम पर पीड़ित को जिंदा जलाया गया है। जोकि निंदनीय है। उन्होंने कहा कि समाज इस घटना की भर्त्सना करते हुए खुद को अपमानित महसूस कर रहा है। समय समय पर ब्रह्मण समाज की हत्या की जा रही है। लेकिन यूपी सरकार अपनी सोई हुई नींद से जागने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा सीएम ऐसे अफसरों को चिन्हित कर उन पर कार्यवाही करें और पीड़ित परिवार को न्याय दें।

जिला प्रभारी शमीम अय्यूब और जिला अध्यक्ष मिथुन त्यागी ने कहा कि यूपी में अफसर बेलगाम है। सरकार में गरीब का अपमान किया जा रहा है। अब कानपुर में दो गरीब की हत्या इसका उदाहरण है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को 5 करोड़ का मुआवजा दिलाया जाए। दोषी अफसर को सस्पेंड कर कार्यवाही कर उन्हें फांसी दिलाई जाए। इस दौरान पूर्व सभासद एजाज अहमद, इरफान कुरैशी, यशपाल सिंह, सीमा शर्मा आदि मौजूद थे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News